औरैया22मई*नाली के बाहर से अतिक्रमण हटा ले, सोमवार को फिर चलेगा अतिक्रमण हटाओ अभियान*- *ईओ*
*ग्लोबल टाइम्स-7, डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क, समाचार संपादक डॉ धर्मेंद्र गुप्ता औरैया,उत्तर प्रदेश।*
*दिबियापुर,औरैया।* नगर पंचायत दिबियापुर की अधिशाषी अधिकारी मोनिका उमराव ने नगर में मुनादी करवाकर समस्त नागरिकों/ व्यापारी बन्धुओ / दुकनदारो को सूचित किया है कि अतिक्रमण हटाओ अभियान निरन्तर चलेगा, तथा दोबारा अतिक्रमण न हो इसकी भी निरन्तर निगरानी की जायेगी। बीते 9 मई को उप जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई बैठक में दिये गये निर्देशों का पालन करते हुये नाला के ऊपर अतिक्रमण न करे, और जिन लोगों के द्वारा नाला के ऊपर अतिक्रमण किया है वह तत्काल हटा ले, तथा ठेले व रेडी वाले दुकनदार ओबरब्रिज के नीचे बने बेण्डर जोन में अपने ठेले व रेडी लगाना सुनिश्चित करे। इसके लिये 23 मई की दोपहर 12 बजे तक का समय दिया गया है । साथ ही जिन लोगो ने ओबरब्रिज के नीचे बने बेण्डर जोन में सीमेन्ट, बालू, ईट इत्यादि रखकर अतिक्रमण किया है वह तत्काल हटा ले। अन्यथा की स्थिति में पुलिस बल के सहयोग से सारा सामान जब्त कर लिया जायेगा और निर्धारित जुर्माना भी बसूल किया जायेगा। जिसके लिये आप स्वयं जिम्मेदार होगें। अतिक्रमण हटाओ अभियान 23 मई से अपरान्ह 2 बजे से फिर से चलाया जायेगा और यदि कोई व्यक्ति अतिक्रमण हटाये गये स्थान पर दोबारा अतिक्रमण करते हुये पाया गया तो उसके खिलाफ नियमानुसार कार्यवाही की जायेगी, और निर्धारित जुर्माना भी बसूल किया जायेगा।
More Stories
पूर्णिया बिहार 18 अक्टूबर2026 पूर्णिया में महापौर विभा कुमारी ने किया दो जगह पूजा मेले का भव्य शुभारंभ*
मुजफ्फरनगर: 18 अक्टूबर 26 गांजा आरोपी से कथित मारपीट पर अदालत सख्त, एसएसपी को भेजी आदेश की प्रति
लखनऊ 18 अक्टूबर 26*लखनऊ शिवा शर्मा हत्याकांड में बड़ी अपडेट*