औरैया20मई*थाना अयाना पुलिस द्वारा निस्तारण करने के लिए हुई नीलामी*
*ग्लोबल टाइम्स-7, डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क, जिला संवाददाता रामप्रकाश शर्मा औरैया।*
*औरैया।* शासन के मंसा के अनुरूप जनपद औरैया के सम्स्त थानों को साफ-सुथरा व सुविधाजनक बनाये जाने हेतु पुराने माल मुकदमाती सम्बन्धित वाहन व लावारिस वाहनों के निस्तारण के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा जिस क्रम में शुक्रवार 20 मई 2022 को माननीय न्यायालय के आदेशानुसार पुलिस अधीक्षक औरैया अभिषेक वर्मा के कुशल निर्देशन में पुराने लावारिस वाहनों की माल खाने से निस्तारण कराने के संबन्ध क्षेत्राधिकारी सदर औरैया श्री सुरेन्द्र सिंह, एसडीएम अजीतमल अखिलेश सिंह, एसपीओ न्यायालय औरैया देशराज सिंह व एआरटीओ औरैया की उपस्थिति में वाहनो की नीलामी थाना परिसर मे सम्पन्न की गयी जिसमे कुल 07 मो0 साइकिलो व 01 क्रेटा कार को नीलाम किया गया। जिनकी नीलामी का सरकारी रेट परिवहन अधिकारी/ उच्चाधिकारियो द्वारा 1,06,900/-रू0 निर्धारित किया गया था मोटर साइकिल नीलामी मे कई कबाडी ब्यापारियों ने भाग लिया था उक्त मो0साइकिलो की नीलामी 1,10,000/- रूपये से प्रारम्भ की गयी थी जिसमे अन्तिम नीलामी रेट 2,60,000/- रूपये कबाडी व्यापारी जावेद कबाड़िया पुत्र मोहम्मद आजाद निवासी मशरूर गंज थाना रसूलपुर जनपद फिरोजाबाद द्वारा बोली लगाकर मो0साइकिलो/चार पहिया को खरीदा गया इस प्रकार थाना अयाना के अन्तर्गत कुल 8 वाहनों की निलामी की गयी जिनका कुल मूल्यांकन 1,06,900/-रू0 निर्धारित था जिन्हें कुल 02 लाख 60 हजार रूपयें में नीलाम किया गया। उक्त नीलामी धनराशि को पुलिस के सरकारी खजाने में जमा कराया जा रहा है। नीलामी कमेटी के सदस्य क्षेत्राधिकारी सदर औरैया,एसपीओ न्यायालय औरैया, एआरटीओ, थानाध्यक्ष अयाना, मालखाना मोहर्रिर अयाना उपस्थित रहे।नीलामी में वाहनो को क्रय करने वाला कबाड़ व्यापारी जावेद भी मौजूद रहे।

More Stories
पूर्णिया बिहार 1३ अप्रैल 26 सड़क दुर्घटना के मृतकों के आश्रितों और घायलों को सहायता राशि का 24 घंटे के अंदर किया गया वितरण
पूर्णिया बिहार 13 अप्रैल 26 दर्दनाक खबर: अधिवक्ता रईसुल आज़म का निधन, सिविल कोर्ट आज बंद
वाराणसी १३ अप्रैल २६ * श्री काशी विश्वनाथ धाम में गूंजा – बंद करें पॉलिथीन, पर्यावरण को बनाएं सुंदर और क्लीन”