औरैया20अप्रैल*डीएम व एसपी ने आगामी त्यौहार एवं दैवीय आपदा फसल आगजनी को लेकर की गोष्ठी*
*औरैया।* दिनांक 20 अप्रैल 2022 बुधवार को कोतवाली औरैया के अन्तर्गत जिलाधिकारी औरैया प्रकाश चंद्र श्रीवास्तव, पुलिस अधीक्षक औरैया अभिषेक वर्मा के संयुक्त अध्यक्षता में आगामी त्यौहार व दैवीय आपदा से रवि की फसलों में होने वाली आगजनी के सम्बन्ध में जनपद के सभी सम्बन्धित अधिकारीगणों के साथ गोष्ठी की गयी। जिसमें वर्तमान समय में रवि की फसल में भीषण गर्मी के कारण दैवीय आपदा से होने वाली आगजनी से किसानों/फसलों को होने वाले नुकसान को कम करने के सम्बन्ध में आवश्यक दिशा-निर्देश निर्गत किये गयें, तथा सभी नगरपालिका अधिशाषी अधिकारियों को निर्देशित किया , कि सभी थानो पर पानी के टैंकर उपलब्ध करायेंगे। जिससे आग पर जल्दी काबू पाया जा सकेगा , तथा नगर पालिका को निर्देशित किया गया , कि वे पानी के टैंकर फायर पुलिस टीम को आवश्यकतानुसार उपलब्ध करायेंगे। अधिकारियों द्वारा अजीतमल के अन्तर्गत निर्माणाधीन फायर स्टेशन के ठेकेदार व इंजीनियर को निर्धारित समयावधि के अन्दर कार्य को पूर्ण करने के लिए कठोर निर्देश दिये गयें। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी न्यायिक औरैया, अपर पुलिस अधीक्षक औरैया श्री शिष्यपाल, अग्निशमन अधिकारी व समस्त क्षेत्राधिकारी, जनपद के सभी थाना प्रभारी एवं नगर पालिकाओं के नगर पंचायत/अधिशाषी अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी आदि गोष्ठी में उपस्थित रहें।
More Stories
सहारनपुर26 अक्टूबर 26*थाना मंडी पुलिस ने किया चोरी का खुलासा, एसी के पाइप और अन्य सामान के साथ एक शातिर चोर गिरफ्तार*
मुजफ्फरनगर26अक्टूबर26*मुजफ्फरनगर के विश्व विख्यात वर्धमान हॉस्पिटल में सैकड़ों खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, जीते चैंपियन के खिताब,,
हाथरस 26 अक्टूबर 26*सादाबाद में सट्टा कारोबार पर पुलिस का शिकंजा, दो आरोपी गिरफ्तार;