औरैया20अप्रैल*ईद को लेकर पीस कमेटी की बैठक संपन्न*
*फफूंद,औरैया।* थाना परिसर में ईद के त्यौहार को लेकर पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रभारी निरीक्षक ललिता कुमारी ने की। आगामी ईद उल फितर त्योहार को देखते हुए प्रभारी निरीक्षक ललिता कुमारी की ओर से थाना परिसर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभासद, क्षेत्रीय ग्राम प्रधान, बीडीसी व सम्मानित व्यक्तियों की बैठक बुलाई गई। उन्होंने लोगों को बताया कि ईद उल फितर का त्योहार शांतिपूर्वक मनाया जाए। कहीं कोई भी व्यक्ति अराजकता न फैलाएं, जिससे क्षेत्र का माहौल खराब हो तथा आपसी भाईचारा पर असर पड़े। यदि किसी की ओर से कोई गलत कार्य व बिना वजह का अफवाह फैलाया तो खैर नहीं होगा। इस मौके पर सभासद प्रबल शर्मा,शब्बीर कुरैशी, डॉ0 बब्लू शर्मा,मानवेन्द्र पोरवाल, इजहार अहमद,अकील मेव,सुरेश चंद्र अवस्थी, भाजपा नेत्री जीत कुमारी दुबे,योगेश त्रिपाठी सहित तमाम लोग मौजूद थे।
More Stories
सहारनपुर26 अक्टूबर 26*थाना मंडी पुलिस ने किया चोरी का खुलासा, एसी के पाइप और अन्य सामान के साथ एक शातिर चोर गिरफ्तार*
मुजफ्फरनगर26अक्टूबर26*मुजफ्फरनगर के विश्व विख्यात वर्धमान हॉस्पिटल में सैकड़ों खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, जीते चैंपियन के खिताब,,
हाथरस 26 अक्टूबर 26*सादाबाद में सट्टा कारोबार पर पुलिस का शिकंजा, दो आरोपी गिरफ्तार;