औरैया19अप्रैल*व्यापारी का शव पंजाब में मिलने से फैली सनसनी*
*रुरुगंज,औरैया।* कुदरकोट पुलिस चौकी क्षेत्र के कस्बा कुदरकोट में गल्ला की आढ़त किये एक व्यापारी का शव पंजाब राज्य के जलालाबाद में मिलने की सूचना पर सनसनी फैल गई। कस्बा कुदरकोट निवासी अवधेश कुमार यादव पुत्र जगन्नाथ सिंह उम्र 47 वर्ष कस्बा में ही गल्ला की आढ़त किये है। रविवार सुबह करीब 10 बजे वह ट्रेन द्वारा पंजाब राज्य के शहर जलालाबाद में एक ब्यापारी को बेंची हुई धान की फसल का रुपया लेने की बात कहकर घर से गए थे। सोमबार देर शाम उन्होंने जलालाबाद पहुचने की सूचना स्वजनों को दी थी। मंगलवार सुबह क्षेत्र पंचायत सदस्य व व्यापारी का शव जलालाबाद शहर में मिलने की सूचना पंजाब पुलिस द्वारा शिनाख्त करके स्वजनों को दी गई, तो उनके होश उड़ गये। मृतक व्यापारी का आकस्मिक शव मिलने की सूचना से सनसनी फैल गयी। पुलिस में तैनात मृतक के भाई दिनेश चंद्र ने बताया कि सूचना मिलते ही वह मृतक के पुत्र के साथ जलालाबाद के लिए निकल गए है। बुधबार दोपहर तक मृतक आढ़ती का शव गांव विजई नगरा में पहुचने की उम्मीद है। मृतक की पत्नी समेत बच्चों का रो- रोकर बुरा हाल था। स्वजनों ने मृतक की हत्या किए जाने का आरोप लगाया है।
More Stories
सीतापुर 30 अक्टूबर 26**चूहें खा गये गरीब का एक लाख रुपया**गरीब परिवार का 5 साल का सपना चूहों ने पल भर में बर्बाद कर दिया*
जम्मू कश्मीर 30 अक्टूबर 26*कश्मीर और लद्दाख के ऊंचाई वाले इलाकों में अक्टूबर महीने में ही बर्फबारी का दौर शुरू हो गया
कानपुर नगर 30 अक्टूबर 26*लेदर उद्योग को मिलेगी नई उड़ान! मोतीझील में 7वें लेदर मेले का आगाज,