February 24, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

औरैया18जून23*जान ले रही गर्मी की कहर, ट्रैफिक दरोगा की गई जान, सिपाही भी अस्पताल में भर्ती।

औरैया18जून23*जान ले रही गर्मी की कहर, ट्रैफिक दरोगा की गई जान, सिपाही भी अस्पताल में भर्ती।

औरैया18जून23*जान ले रही गर्मी की कहर, ट्रैफिक दरोगा की गई जान, सिपाही भी अस्पताल में भर्ती।

औरैया में भी नहीं है पुख्ता इंतजाम, भीषण गर्मी में बिना छांव/ पानी के ड्यूटी करने का जज्बा देखने को मिल रहा है ट्रैफिक पुलिस कर्मियों में। औरैया के सुभाष चौक पर तपती गर्मी में ड्यूटी कर रही ट्रैफिक पुलिस – छाया – पानी का नही कोई इंतजाम*

अयोध्या में भीषण गर्मी के कारण बीते शनिवार की देर शाम यातायात पुलिस का एक उपनिरीक्षक विनोद कुमार अचानक लड़खड़ा कर गिर पड़ा। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं पुलिस लाइन में तैनात एक सिपाही को बेहोशी की हालत में भर्ती कराए जाने के बाद उपचार किया जा रहा है

*औरैया जनपद-* में इन दिनों भीषण गर्मी का दौर जारी है। तापमान 42 डिग्री से भी ऊपर चल रहा है। ऐसे में पशु से लेकर इंसान भी छांव की तलाश कर रहा है। सभी लोग गर्मी से बचने के लिए तमाम उपाय कर रहे हैं। इन सबके बीच वर्दीधारी पुलिस का सिपाही तपती सड़क पर चिलचिलाती धूप में ड्यूटी कर रहा है। तेज तपती डामर की सड़कों पर जहां इक्का-दुक्का वाहन ही नजर आ रहे हैं, ऐसे में ट्रैफिक व्यवस्था को संभाले पुलिसकर्मियों को छाया भी नसीब नहीं हो रही है। तेज बढ़ते तापमान के बीच सड़क पर ड्यूटी करने वाले सिपाहियों के लिए ये ड्यूटी किसी तपस्या से कम नहीं है।

ट्रैफिक पुलिस के लिए नहीं व्यवस्था ना ही बैठने के लिए छांव और ना ही कही पानी वाटर कूलर की व्यवस्था

गर्मी में जब लोग दोपहर में अपने घरों में एसी और कूलर में आराम से बैठे होते हैं, तब कड़ी चिलचिलाती धूप में शहर के चौराहों पर पुलिसकर्मी सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था के लिए पसीना बहाते दिखाई दे रहे हैं। ऐसे में सुबह 10 बजे से ही धूप की तपिश लोगों को झुलसा रही है। अब ऐसी गर्मी में जहां जरा देर के लिए घर से काम को निकला आम आदमी धूप में बिलबिला है, तो सोचिए उन पुलिस वालों का हाल क्या है जो लगातार आठ-आठ घंटे कड़ी धूप में चौराहों पर ड्यूटी कर रहे हैं। तेज कड़ी धूप में ट्रैफिक पुलिसकर्मी यातायात का संचालन कर रहे हैं, लेकिन उनके लिए छाव और पानी की कोई व्यवस्था नहीं की गई है।

कई जगह पर गुमटियों की व्यवस्था नहीं होने से ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। तपती धूप में भोजन करने के लिए भी छाव नसीब नहीं हो पाती है। ट्रैफिक कर्मी ने बताया कि ड्यूटी करनी है बस यही जज्बा है दिल में। उन्होंने बताया कि गर्मी बहुत ज्यादा है और चौराहों पर ही ड्यूटी करनी पड़ती है इसलिए खुले में धूप के नीचे ड्यूटी करने में काफी परेशानी होती है। कोशिश करते हैं कि कहीं से छाया की व्यवस्था हो जाए, लेकिन गाड़ियों को चेक करना आदि ड्यूटी के समय कुछ नहीं सूझता है

हम बात कर रहे हैं औरैया का मेन चौराहा सुभाष चौक की ट्रैफिक पुलिस कर्मियों के लिए एक गुमटी समाजसेवी द्रारा कई वर्ष पूर्व बनवाई गई थी, पर फुटपाथ बनने के कारण ट्रैफिक पुलिस कर्मियों के लिए बनी गुमटी पर चढ़ने के सीढियां टूट जाने से, उसपर उपर चढ़ना मुश्किल हो रहा है, जिससे तपती धूप गर्मी से ड्यूटी करने पर मजबूर हैं ट्रैफिक पुलिस कर्मी

 

*वही अयोध्या-* में श्रद्धालुओं के लिए ड्यूटी कर रहे टीएसआई की मौत
अयोध्या में टीएसआई के पद पर तैनात मूल रूप से देवरिया जनपद के रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र स्थित बरियाचक निवासी लगभग 50 वर्षीय विनोद कुमार सोनकर की ड्यूटी शनिवार को रामनगरी में यातायात व्यवस्था की निगरानी में लगी थी। देर शाम ड्यूटी के दौरान ही वह अचानक लड़खड़ाकर गिर पड़ा,जिसके चलते मुंह और नाक पर चोट आई तथा बेहोशी की हालत में पहुंच गया। ड्यूटी पर मौजूद सहयोगी कर्मियों ने उसे तत्काल जिला अस्पताल भेजवाया। हालत गंभीर होने के चलते सिटी स्कैन कराने की तैयारी आदि चल ही रही थी कि यातायात उपनिरीक्षक की मौत हो गई।
पुलिस लाइन में तैनात एक सिपाही की भर्ती
वहीँ पुलिस लाइन में तैनात सिविल पुलिस के जवान 30 वर्षीय संतोष कुमार को बेहोशी की हालत में देर शाम जिला अस्पताल लाया गया है। बताया गया कि वह ड्यूटी के दौरान बेहोश हो गया था। गंभीर हाल में इमरजेंसी ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डा आशुतोष प्रताप सिंह ने सिपाही को भर्ती किया है

Taza Khabar