औरैया16अगस्त23*डायरिया व निमोनिया से बचाव में विटामिन-ए सहायक, दिबियापुर सीएचसी से हुई बाल स्वास्थ्य पोषण माह की शुरुआत।
नौ माह से पाँच वर्ष तक डेढ़ लाख से अधिक बच्चों को विटामिन ए पिलाने का लक्ष्य
औरैया, 16 अगस्त 2023
बच्चों को कुपोषण मुक्त बनाने के लिए बुधवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दिबियापुर पर बाल स्वास्थ्य पोषण माह के अंतर्गत विटामिन-ए संपूरक कार्यक्रम की शुरुआत की गई। दिबियापुर नगर पंचायत के अध्यक्ष राघव मिश्रा ने अभियान का शुभारंभ करते हुये बच्चों को विटामिन ए की खुराक पिलाई। अभियान के तहत जनपद के सभी टीकाकरण सत्र स्थलों पर नौ माह से पाँच वर्ष तक बच्चों को विटामिन-ए की खुराक पिलाई जाएगी।
शुभारम्भ के दौरान मौजूद अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ शिशिर पुरी ने बताया कि विटामिन-ए डायरिया व निमोनिया से बचाव में सहायक होता है। यह एक ऐसा जरूरी विटामिन है जो शरीर खुद नहीं बना सकता है, इसलिए आहार में विटामिन-ए युक्त आहार को शामिल करना जरूरी है। यह सूक्षम पोषण तत्व बच्चों के विकास में मदद करता है। इससे आँख, दांत, हड्डियां और नरम ऊतकों को स्व स्थष रखने में मदद मिलती है। इसमें एंटी ऑक्सी डेंट गुण भी हैं जो रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने का कार्य करते हैं। दिल, फेफड़ों, किडनी और अन्य अंगों के कार्य में विटामिन-ए मददगार है। संतुलित आहार की कमी या लिवर से जुड़े विकारों के कारण विटामिन-ए की कमी हो सकती है। शरीर में विटामिन की कमी होने पर हल्की थकान, रूखी त्वाचा, रैशेज, रूखे बाल, बाल झड़ने, खून की कमी, धीमा विकास, गले और छाती में इन्फेक्शन, घाव न भरने जैसे संकेत मिलते हैं।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी व उपमुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ राकेश सिंह ने बताया कि 16 अगस्त से शुरू हुये विशेष टीकाकरण अभियान के तहत जनपद में लक्षित 1,59,707 बच्चों के नियमित टीकाकरण के साथ नौ माह से पाँच वर्ष तक के बच्चों को विटामिन-ए भी पिलायी जा रही है। इसमें नौ से 12 माह तक के 9575, एक से दो साल के 36081 , दो से पाँच वर्ष के 1,14,051 बच्चे शामिल हैं। नौ से 12 माह के बच्चों को एमआर के प्रथम टीके के साथ, 16 से 24 माह के बच्चों को एमआर के दूसरे टीके के साथ, दो से पाँच वर्स्क के बच्चों को छह-छह माह के अंतराल पर विटामिन ए की खुराक दी जानी है।
इस मौके पर डिप्टी सीएमओ डॉ वीपी शाक्य , डिप्टी सीएमओ डॉ मनोज कुमार, यूनिसेफ डीएमसी नरेंद्र शर्मा, बीएमसी सुबोध चतुर्वेदी सहित एएनएम व अन्य स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे।
More Stories
पूर्णिया 5 नवम्बर 26*नगर निगम बोर्ड की बैठक में विकास पर मंथन, 60 मॉड्यूलर लाइब्रेरी और राजस्व बढ़ाने पर बड़े फैसले*
बाराबंकी5 नवम्बर 26*आधी रात पुलिस और शातिर बदमाशों के बीच भीषण मुठभेड़:
लखनऊ 5 नवम्बर 26*मथुरा, अयोध्या, काशी के मंदिरों को बम से उड़ाने की धमकी