औरैया16अक्टूबर*फाल्ट होने से 10 घण्टे गायब रही बिजली आपूर्ति*
*फाल्ट आने से आए दिन बाधित हो जाती है बिजली,डेढ़ माह में 20 बार बाधित हो चुकी है बिजली आपूर्ति*
*कंचौसी।औरैया*
असेनी पावर हाउस से जुड़े बिहारी उपकेंद्र की सप्लाई रविवार की सुबह 3 बजे के बाद ठप हो गई, लाइन में फाल्ट होने से 10 घण्टे सप्लाई बाधित रही। जिससे लोगो को पानी के लिए परेशान होना पड़ा व बिजली संबंधी कार्यो से जुड़े लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा।कंचौसी कस्बे में सुबह आये फाल्ट की वजह से घसकापुरवा,ढिकियापुर रोशनपुर, बिनपुरापुर, दहगांव, दोही, प्रसाद पुरवा ,सहित दस गावो की बिजली 10 घण्टे आपूर्ति ठप रही। जानकारी होने पर विद्युत विभाग के लाइनमैनों ने फाल्ट तलाशना शुरू कर दिया वहीं दिबियापुर कैनाल पर दिबियापुर जमौली रोड के पास इंसुलेटर जल जाने के कारण बिजली आपूर्ति बाधित हो गई।डेढ़ माह में 20 बार बिजली आपूर्ति फाल्ट होने की वजह से बिजली आपूर्ति बाधित हो चुकी है।लगभग 1 बजे के बाद बिजली आपूर्ति बहाल हो सकी। इस संबंध में जे ई दीपक राम ने बताया दिबियापुर जमौली रोड पर फाल्ट आने की वजह से आपूर्ति बाधित रही।फाल्ट को दुरुस्त कर आपूर्ति बहाल कर दी गई है।

More Stories
रोहतास13मार्च 26*रसोई गैस का पर्याप्त भंडार उपलब्ध-÷जिला पदाधिकारी जिला पदाधिकारी ने अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की।*
पूर्णिया बिहार 13 मार्च 26* लव जिहाद पर जागरूकता फैलाने के लिए देखी ‘द केरल स्टोरी-2’
पूर्णिया बिहार13मार्च26* सहकारिता को मजबूत बनाने के लिए पैक्स अध्यक्षों और प्रबंधकों को मिला प्रशिक्षण,