औरैया15सितम्बर*पूर्व मंत्री सतीश पाल ने गणेश आरती कर ,बुढ़वा मंगल के अवसर पर हनुमान बाबा का भी लिया आशीर्वाद।
बिधूना (औरैया) – औरैया जनपद के कोतवाली क्षेत्र बिधूना में पूर्व मंत्री सतीश पाल ने किशनी रोड पावर हाउस के पास स्थापित की गई गणेश प्रतिमा के पंडाल में पहुंचकर गणेश भगवान की आरती की और उसी रोड पर कुछ दूरी पर स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर मे भी पूजा अर्चना कर हनुमान बाबा का आशीर्वाद लिया। पूर्व मंत्री सतीश पाल ने बिधूना के युवाओं को संबोधित करते हुए कहा बिधूना के अंदर नव युवा वर्ग अपनी जिंदगी को नशे में बर्बाद कर रहे हैं। पूर्व मंत्री ने उन नव युवाओं को नशा न करने की सलाह भी दी और उनको नशे जैसे जहर से दूर रहने का आग्रह भी किया। वहीं पूर्व मंत्री सतीश पाल ने कहा मैं एमएलए य एमपी नहीं बनने आया हूं। मै यहां आप सबसे संबंध बनाने आया हूं। हम अपने प्रयासो से बिधूना को ऐतिहासिक जगह बनाने आया हूं। जिसके लिये बिधूना के लोगो का साथ लेने आया हु।
इस मौके पर बलवीर मास्टर , अरविंद पाल, पंकज पाल, सुरजीत पाल ,दीपू कृष्णपाल पाल, आनंद त्रिपाठी,संजीव पाल ,प्रेम कांत पाल ,नरेंद्र पाल (इंडियन गैस एजेंसी) के साथ कई सदस्य लोग मौजूद रहे।
रिपोर्ट- अंकुर गुप्ता
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
पूर्णिया बिहार 5 अगस्त26*भवानीपुर में पंचायत सहयोग शिविर, विधायक कलाधर मंडल ने जीविका दीदियों को सौंपे ई-रिक्शा और दुकान सामग्री*
बीकानेर5अगस्त26*बारिश के बाद धोरों में बिखरी ‘सफेद सौगात’, 500 रुपए किलो तक बिक रही देशी खुंभी*
बाड़मेर5अगस्त26* के चौहटन थाना क्षेत्र के ढोक सरहद में पशु को बचाने के प्रयास में बोलेरो वाहन पलटा_*