औरैया15जुलाई*राज्यमंत्री राधेश्याम नामदेव का जोरदार स्वागत
राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग उत्तर प्रदेश के राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त राधेश्याम नामदेव का मंडी समिति के सामने भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से स्वागत किया इस अवसर पर राज्य मंत्री राधेश्याम नामदेव ने कहा भारतीय जनता पार्टी को मजबूती प्रदान करने के लिए कार्यकर्ता एकजुट होकर कार्य करें जिससे पुनः लोकसभा में विजई होकर नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाया जा सके उन्होंने कहा कार्यकर्ताओं का किसी तरीके का उत्पीड़न नहीं होने दिया जाएगा इसके लिए मेरे दरवाजे हमेशा खुले हैं निष्ठावान कार्यकर्ताओं का हमेशा सम्मान बनाए रखा जाएगा इसी दौरान भाजपा जिला महामंत्री ओबीसी शैलेंद्र पाल ने दिबियापुर थानाध्यक्ष की शिकायत करते हुए कहा कि पाल समाज के दो पक्षों में लड़ाई होने पर दिव्या पुर थाने पहुंचे दोनों पक्ष सुलह समझौता करना चाह रहे थे लेकिन थानाध्यक्ष की हट धर्मी के कारण मुकदमे कायम किए गए उन्होंने मांग की इन मुकदमों को वापस कराया जाए इस मौके पर मंत्री जी ने थानाध्यक्ष को फोन लगाकर कहा इनकी समस्या सुनकर न्याय दिलाने का कार्य करें कार्यकर्ताओं को थानों में सम्मान दिया जाए उनकी बात को शालीनता से सुना जाए इससे उनका सम्मान बना रहेगा पार्टी की छवि अच्छी रहेगी इस अवसर पर प्रमुख रूप से राज्य मंत्री प्रतिनिधि शिवकुमार कुमार नामदेव जिला कार्यालय प्रभारी मोहन सक्सैना जिला मीडिया प्रभारी अनिल राजपूत जिला महामंत्री शैलेंद्र पाल शिव कुमार विशाल कुशवाहा अवधेश शर्मा बृजेश कुमार गुड्डू राजपूत छोटू कुशवाहा अनुज कुमार सहित तमाम गणमान्य लोग उपस्थित रहे

More Stories
नई दिल्ली ३ अप्रैल २६ * यूपीआजतक न्यूज चैनल पर दोपहर शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें
Lucknow3April*लखनऊ में गौतमपल्ली थाने पर बड़ी कार्रवाई की गई है।
Lucknow 3 april 26*यूपी के एक्सप्रेसवे पर फर्राटा भरने वालों के लिए 1 अप्रैल 2026 सफर महंगा हो गया है।