औरैया14मई*अभियान चलाकर वारंटी व जिला बदर किये गिरफ्तार*
*धरपकड अभियान के तहत 25 वांछित/वारण्टी व 3 जिला बदर अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया*
*ककोर,औरैया।* पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक शिष्यपाल के निकट पर्यवेक्षण में जनपद में वांछित /वारण्टी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु सर्किल के समस्त क्षेत्राधिकारियों के नेतृत्व में विशेष धरपकड़ अभियान ऑपरेशन “थन्डर स्ट्राइक” चलाया गया जिसके तहत जनपद के समस्त थानों ने टीमे 20 गठित कर बड़ी कार्यवाही करते हुए विभिन्न अपराधिक मामलों में फरार 25 वांछित/वारण्टी व 3 जिला बदर अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया । इस सम्बन्ध मै पुलिस कार्यालय ककोर में आयोजित प्रेस वार्ता में अपर पुलिस अधीक्षक शिष्य पाल सिंह ने बताया कि कोतवाली औरैया पुलिस द्वारा (5 वारंटी) ,थाना दिबियापुर पुलिस द्वारा (4 वारंटी , 10 वाँछित ) , थाना बिधूना से (1 वारंटी), थाना एरवाकटरा से (1 जिला बदर ), थाना अयाना से (2 वारंटी), थाना अछल्दा से (1 जिला बदर ), थाना फँफूद से (1 जिला बदर ), थाना अजीतमल से (1 वांरटी), थाना बेला से (2 वारंटी) गिरफ्तार कर उक्त अभियुक्तगणो को न्यायालय के समक्ष पेश किया जायेगा। पुलिस द्वारा वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।
More Stories
कानपुर नगर 26 अक्टूबर 26*महर्षि वाल्मीकि जयंती पर बिठूर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
लखनऊ 26 अक्टूबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 10 की बड़ी खबरें……………….*
मुरादाबाद 26 अक्टूबर 26*इंस्पेक्टर और सिपाही की ‘मानसिक शादी’ मामले में महिला आरक्षी लापता, जांच शुरू