औरैया14नवम्बर*कंचौसी मे टाटा ग्रुप द्वारा संचालित इंडी कैश एटीएम बूथ का हुआ शुभारंभ*
*कार्ड धारको को चौबीस घंटे मिलेगी नकदी की सुविधा*
*औरैया।* कंचौसी कस्वा के रेलवे क्रासिंग के पास श्यामजी मिश्रा के मकान मे मुख्य कंचौसी लहरापुर रोड पर आज विधि विधान से हवन पूजन के साथ बूथ का फीता काट कर शुभारंभ किया गया। जिसका सबसे पहले कार्ड द्वारा नकदी निकासी मुलायम बैटरी वाले के द्वारा किया गया। इस अवसर पर बूथ के स्थानीय संचालक श्यामजी मिश्रा ने बताया कि एटीएम बूथ की नगर व आसपास की जनता मे अधिक मांग थी जिनकी जरूरत को यह पूरा करेगा।जहां हर समय कैश उपलब्ध होगा। इस अवसर पर सुरेश यादव पूर्व प्रधान व पत्रकार शिव कुमार मिश्रा, प्रफुल्ल शुक्ला, सचिन गुप्ता, सोनल दुबे, डीपी तिवारी, डा दिलीप कश्यप, सुभाष राजपूत, स्मरण मिश्रा, बूथ टैकनीशियन डा सत्य नारायण तिवारी आदि लोग उपस्थित थे।
More Stories
मथुरा 20 अक्टूबर 26*विजयदशमी पर रावण दहन का विरोध, ओमवीर सारस्वत एडवोकेट ने की दशानन की महाआरती
मथुरा 20 अक्टूबर 26*थाना वृन्दावन पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त को 01 अवैध चाकू सहित गिरफ्तार किया गया ।*
सहारनपुर 20 अक्टूबर 26*पटाखा छोडने वाली 02 बुलट मोटरसाइकिलो को कब्जे में लेकर अंतर्गत धारा 207 एमवी एक्ट मे किया गया सीज….*