औरैया से संवाददाता जूली इंडियन की रिपोर्ट यूपीआजतक
औरैया13जनवरी24*स्वामी विवेकानंद जयंती पर निशा चिल्ड्रन अकेडमी में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन हुआ।
स्वामी विवेकानंद जयंती पर औरैया जनपद में विभिन्न स्थान पर कार्यक्रम आयोजित किए गये इसी कड़ी में बेला के निशा अकादमी में स्वामी विवेकानंद जयंती को धूमधाम से मनाया गया इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण को एलसीडी के माध्यम से छात्र-छात्राओं एवं गणमान्य लोगों को सुनाया गया इस अवसर पर मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष कमल दोहरे के प्रतिनिधि वासुदेव प्रजापति जिला पंचायत ने कहा स्वामी विवेकानंद युवाओं के मार्गदर्शक थे उन्होंने समाज के उत्थान के लिए तमाम तरीके के कार्यक्रम चलाएं विदेश में भी भारतवर्ष की आवाज को बुलंद किया बताएं हिंदू धर्म वह है जो हीन भावनाओं को त्याग कर वही असली हिंदू है युवाओं से आवाहन किया हमारे पूर्वजों एवं बुजुर्गों के बताए हुए रास्ते पर चलेंगे तो उनका भविष्य उज्जवल होगा इस अवसर पर नेहरू युवा केंद्र के जिला युवा अधिकारी अनवर वारसी ने कहा युवाओं के विकास के लिए हमारा विभाग हमेशा तत्पर रहता है युवा इसका फायदा उठाएं विभाग गांव से लेकर ब्लॉकजनपद स्तर के कार्यक्रम करतारहता हैं जो बच्चे ब्लॉक से विजई होते है उन्हें जिले स्तर पर जिले स्तर से प्रदेश स्तर पर एवं प्रदेश से विजय बच्चों को देस की सरकार से पुरस्कार कराया जाता है इस विभाक्षग में लाभ प्राप्त करने के लिए उनकी आयु 15 से 29 वर्ष तक होनी चाहिए विभाग उनका पूर्ण सहयोग करेगा इस अवसर पर राष्ट्रीय गीत एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिला पंचायत सदस्य अंबुज सिंह प्रधान राकेश चौहान सुरेंद्र कश्यप योगाचार्य अनिल राजपूत जिला प्रभारी पतंजलि योग समिति आदर्श कुमार रवि रविंद्र सिंह प्रहलाद सिंह संतोष सुरेंद्रमहिपाल सिंह सहिततमाम लोग उपस्थित रहे कार्यक्रम का संचालन जेपी त्रिवेदी ने किया।

More Stories
प्रयागराज ९ फ़रवरी २६* फिल्म निर्देशक सनोज मिश्र के साथ प्रयागराज प्रशाशन ने किया नया हंगामा….
रायगढ़ 9 फ़रवरी 26*7 – 8 फरवरी 2026 को रायपुर छत्तीसगढ़ में एआईयूटीयूसी कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
कानपुर नगर 9 फ़रवरी 26*कानपुर पुलिस एवं C3iHub के मध्य साइबर अपराध विवेचना एवं फॉरेंसिक प्रशिक्षण हेतु MoU