April 11, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

औरैया12दिसम्बर*अधिवक्ता पर जानलेवा हमले के 72 घंटे बाद भी नहीं पकड़े आरोपी अधिवक्ताओं में आक्रोश

औरैया12दिसम्बर*अधिवक्ता पर जानलेवा हमले के 72 घंटे बाद भी नहीं पकड़े आरोपी अधिवक्ताओं में आक्रोश

औरैया12दिसम्बर*अधिवक्ता पर जानलेवा हमले के 72 घंटे बाद भी नहीं पकड़े आरोपी अधिवक्ताओं में आक्रोश
औरैया रविवार को डीबीए औरैया के अधिवक्ताओं ने एक आवश्यक बैठक कर न्याय ना मिलने पर आंदोलन की कार्यवाही करने की रणवीर बनाते हुए कहा कि अगर पुलिस प्रशासन आरोपियों को नहीं पकड़ती है तो समस्त जनपद औरैया के अधिवक्ता आंदोलन करेंगे और विरोध प्रदर्शन कर न्याय की गुहार लगाएंगे यहां बताते चलें कि 10 दिसंबर की रात अधिवक्ता अभिषेक गुप्ता उर्फ लकी को करीब आधा दर्जन से ज्यादा अराजक तत्वों ने जानलेवा हमला किया था जिसके चलते अधिवक्ताओं में भारी रोष देखा जा रहा है वही 10 तारीख को ही पुलिस ने आनन-फानन में अधिवक्ता की तहरीर पर मुकदमा अपराध संख्या 913 धारा 147 148 307 323 427 504 506 में मुकदमा दर्ज कर जांच चालू कर दी थी लेकिन अभी तक आरोपियों की कोई धरपकड़ ना होने से अधिवक्ताओं में भारी रोष देखा जा रहा है इधर शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत के चलते अधिवक्ताओं ने जिला प्रशासन के अपर अधिकारियों से वार्ता की और पीड़ित अधिवक्ता को न्याय ना मिलने पर जन आक्रोश पनपने और अधिवक्ताओं के साथ हुये जान लेबे हमले की निंदा करते हुए कहा कि अगर पीड़ित अधिवक्ता अभिषेक गुप्ता और लकी के साथ न्याय नहीं हुआ तो अधिवक्ता आंदोलित रहेंगे और न्याय प्रक्रिया से विरत रहेंगे उधर कोतवाली प्रभारी औरैया और क्षेत्राधिकारी औरैया सुरेंद्र नाथ यादव ने बताया कि अपराधियों एवं आरोपियों की धरपकड़ जारी है शीघ्र ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा क्षेत्राधिकारी ने कहा कि किसी भी व्यक्ति को कानून अपने हाथ में लेने का अधिकार नहीं है और अगर लेता है तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी वही अधिवक्ताओं ने सोमवार को नई रणनीति बनाने के साथ आगे की योजना के बारे में बताया कि 72 घंटे होने के बाद भी अधिवक्ता के आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है जिससे अधिवक्ता समाज में भारी रोष देखा जा रहा है

Taza Khabar