*ब्रेकिंग न्यूज़*
औरैया12जून*मोहल्ला बनारसीदास पश्चिमी जिलाजजी के पीछे सूने पड़े मकान में चोरों ने चोरी की घटना को दिया अंजाम
मोहल्ला बनारसीदास पश्चिमी जिलाजजी के पीछे सूने पड़े मकान में चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम देते हुए सोने-चांदी के जेवरात , नकदी समेत लाखों रुपए का माल पार कर दिया। गृह स्वामी अमन श्रीवास परिवार समेत दिल्ली गए हुए थे। मोबाइल फोन से चोरी की जानकारी शनिवार की देर शाम पड़ोसियों द्वारा दी गई। जिस पर वह रविवार की सुबह दिल्ली से वापस घर आए और घर के ताले टूटे देखे , इसके साथ ही अलमारी व बक्सों के भी ताले टूटे पड़े मिले तथा सामान बिखरा पड़ा था। गृह स्वामी द्वारा कंट्रोल रूम के 112 नंबर पर सूचना दी गई। सूचना पर डायल हंड्रेड पुलिस घटनास्थल पहुंची, और चोरी का जायजा लिया। लेकिन कोतवाली पुलिस मौके पर नहीं पहुंच सकी। गृह स्वामी रिपोर्ट लिखाने के लिए कोतवाली में तहरीर देने चला गया।

More Stories
इलाहबाद 31 मार्च 26*सास-ससुर का भरण-पोषण करना बहू की कानूनी जिम्मेदारी नहीं है- हाई कोर्ट
पूर्णिया बिहार 31 मार्च 26 *जेबा परवीन ने मैट्रिक परीक्षा में मारी बाजी, बने प्रखंड के 6th टॉपर
पूर्णिया बिहार 31 मार्च26 *कुमार आदित्य और अफरोज आलम बने पूर्णिया कांग्रेस के नए जिलाध्यक्ष