औरैया12अगस्त*हर घर तिरंगा, घर-घर तिरंगा कार्यक्रम का रैली के माध्यम से हुआ जिले में धमाकेदार आगाज*
*विभिन्न रूपों में सजे छात्र /छात्राओं ने आमजन को किया आकर्षित*
*रैली में छात्र/छात्राओं के उत्साह और बैंड धुन ने किया मंत्रमुग्ध*
*औरैया।* जिलाधिकारी प्रकाश चन्द्र श्रीवास्तव ने तिरंगा छात्र रैली को हरी झंडी दिखाते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रमों के आयोजन से भावी पीढ़ी को देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर सपूतों की जानकारी प्राप्त होने के साथ-साथ सम्मान का भाव पैदा होता है और राष्ट्र भावना जागृत होती है तथा आजादी के इतिहास की जानकारी भी प्राप्त होती है। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत घर-घर तिरंगा, हर घर तिरंगा कार्यक्रम के प्रथम दिवस तिलक महाविद्यालय के तिलक स्टेडियम से विभिन्न विद्यालयों के कई सैकड़ा छात्र-छात्राओं ने रैली में प्रतिभाग करते हुए कार्यक्रम को भव्य और मनोहारी बनाया। इस दौरान महात्मा गांधी, सुभाष चंद्र बोस, आजाद भगत सिंह, रानी लक्ष्मीबाई आदि के वेशभूषा से सज्जित बच्चों ने प्रतिभाग करके रैली की शोभा बढ़ाई। आजादी के गानों को बजाते हुए वाहन एवं बैंड की धुन ने आमजन में जो भाव पैदा किए वह देखने काबिल रहे। छोटे-छोटे बच्चों ने बड़े ही उत्साह के साथ झंडा, बैनर तथा स्लोगन लिखी तख्तियों का प्रदर्शन किया। रैली में अपर जिलाधिकारी वित्त/राजस्व रेखा एस चौहान, अपर जिलाधिकारी न्यायिक अब्दुल बासित, मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार सिंह, परियोजना निदेशक हरेंद्र सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक सहित जनपद स्तरीय अधिकारीगण, पुलिस विभाग के अधिकारी, विभिन्न विद्यालय के प्रधानाचार्य/अध्यापक तथा छात्र/छात्राएं, तथा आमजन ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।

More Stories
रोहतास21जून26*कमरन गंज वार्ड-39 की बेटी ने रचा इतिहास: शिक्षक दंपती की लाडली सानिया कलीम बनीं
रोहतास21जुन26*बाबूगंज की बेटी मलाइका ने इंजीनियरिंग छोड़ चुनी सेवा: 70वीं BPSC में बनीं सप्लाई इंस्पेक्टर
गाजियाबाद21जून26*रवींद्र गुप्ता जी का जन्मदिवस धूमधाम से मनाया गया | दूधेश्वर नाथ मंदिर में हुआ भव्य आयोजन