औरैया11अगस्त*जिलाबदर समेत अन्य अभियुक्त हुए गिरफ्तार*
*नाजायज तमंचा देशी 12 बोर व 2 अदद जिंदा बरामद*
*औरैया।* पुलिस अधीक्षक चारू निगम व अपर पुलिस अधीक्षक शिष्यपाल के कुशल निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में व क्षेत्राधिकारी अजीतमल प्रदीप कुमार के निकट पर्यवेक्षण में तथा थाना प्रभारी फफूँद राकेश शर्मा के नेतृत्व में थाना फफूँद पुलिस ने गुरुवार को मुखबिर की सूचना पर जिलाबदर अभियुक्त फहीम उर्फ फाता पुत्र हनीफ निवासी मोहल्ला मेवातियान जो कि जिला मजिस्ट्रेट द्वारा गुण्डा एक्ट की कार्यवाही में जिलाबदर किया गया था उसे योजनाबद्ध तरीके से आवश्यक घेराबंदी कर नुमाइस ग्राउन्ड की दीवार के पास से गिरफ्तार किया गया जिसके कब्जे से एक अदद तमंचा 12 बोर व 2 अदद जिन्दा कार0 12 बोर नाजायज बरामद हुआ।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उ0नि0, सुरेश चन्द्र, का0 जितेन्द्र सिंह ,का0 धीरेन्द्र कुमार है। उधर थाना फफूँद के उ0नि0 देवी सहाय द्वारा भ्रमण के दौरान अभियुक्त दर्शन सिंह चौहान पुत्र जोधा सिंह निवासी पाता फफूंँद थाना फफूंँद जनपद औरैया को एनडीपीएस एक्ट में गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। अभियुक्तगण के कब्जे से 1 किलो नाजायज गांजा बरामद हुआ। वही थाना बेला के उ0नि0 उदयवीर द्वारा वांरटी अभियुक्त संतोष पुत्र विजय बहादुर निवासी खुर्रम पुरवा थाना गुरसहाय गंज जनपद कन्नौज को गिरफ्तार किया गया।अभियुक्त कई धाराओं में वारंटी था।उधर जनपदीय पुलिस द्वारा विभिन्न थानों से 3 अभियुक्तों को शांति भंग की धारा के अंतर्गत गिरफ्तार कर चालान मा0 न्यायालय किया गया।
More Stories
मुजफ्फरनगर 21 अक्टूबर 2026* वैभव चौधरी ने कराटे प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक, राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयनित
कानपुर नगर 21अक्टूबर 26*पुलिस स्मृति दिवस-2026 के अवसर पर वीर शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धासुमन अर्पित कर दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि**
मथुरा21अक्टूबर26* मथुरा रिजर्व पुलिस लाइन में शहीद स्मारक स्थल पर स्मृति दिवस गरिमापूर्ण एवं सुसज्जित ढंग से मनाया गया