February 11, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

औरैया11अक्टूबर*दहेज़ लोभी भेडियो ने लगाए बहू पर गम्भीर आरोप

औरैया11अक्टूबर*दहेज़ लोभी भेडियो ने लगाए बहू पर गम्भीर आरोप

औरैया11अक्टूबर*दहेज़ लोभी भेडियो ने लगाए बहू पर गम्भीर आरोप

जनपद औरैया की इंदिरा नगर नयी बस्ती दिबियापुर निवासी डौली पुत्री शिवकुमार ने एसपी औरैया को दिए एक शिकायती पत्र में बताया कि प्रार्थिनी की शादी प्रार्थिनी के पिता शिवकुमार ने विगत 28 अप्रैल 2021 को ग्राम मैदेपुर पोस्ट कसावा थाना छिबरामऊ जनपद कन्नौज निवासी विनय कुमार पुत्र श्री सूरज के साथ सभी रश्मो रिवाज के तहत की थी।

शादी के बाद से ही प्रार्थिनी के पति विनय कुमार ससुर सूरज सिंह,सास सुषमा देवी, बहिने अंशू, जुली,रूचि,खुशबू और निशा  द्वारा प्रार्थिनी से 3 लाख रूपये व् बुलट मोटर साइकिल अतरिक्त अपने घर से लाने हेतु प्रार्थिनी को आये दिन प्रताड़ित कर मारपीट किया जाना आम बात हो गयी।

इसी सम्बन्ध में 5अक्टूबर 2021 को दहेज़ की मांग, गली गलौज व् मारपीट को लेकर एक लिखित समझौता भी हुआ था परंतु समझौते को दर किनार कर उनका फिर वही रवैया चालू हो गया प्रार्थिनी ने मारपीट की शिकायत की बात की तो ससुराल वालों ने प्रार्थिनी पर आरोप पर आरोप लगाना शुरू कर दिया यहाँ तक कि वह लोग प्रार्थिनी को फ़साने के लिए अपने लड़के को विषाक्त पदार्थ भी खिला दिया और उसका आरोप प्रार्थिनी पर लगाया और लड़के की माँ बहू को बदनाम करने के लिये बहू के कमरे पर लड़के भी भेजती थी।

संलग्नक चित्र में घेरे में एक लड़की का चित्र है प्रार्थिनी का कहना है कि मेरे पति का इसी लड़की के साथ प्यार चल रहा है इसी कारण शादी के तुरंत बाद ही मेरे साथ मारपीट होने लगी थी प्रार्थिनी विनय कुमार के द्वारा ही लगभग साढ़े पांच माह के गर्भ से भी है पेट में बच्चा होने के बाबजूद भी प्रार्थिनी को कसाई की तरह मारपीट की  तथा जेबरात अदि भी उतरवा लिए और जब मेरे द्वारा 112 नम्बर पर फोन करने पर ही प्रार्थिनी वहाँ से बचकर निकल सकी।

प्रार्थिनी का कहना है कि  उसने छिबरामऊ थाने मे भी इस सम्बन्ध में प्रार्थना पत्र दिया परन्तु वहाँ कोई सुनवाई नही हुई और एक प्रार्थना पत्र थाना दिबियापुर में भी दिया परन्तु कोई सुनाई नही हुई प्रार्थिनी के बार बार चक्कर लगाने के बाबजूद भी दिबियापुर थाने में प्राथमिकी नही दर्ज की गयी और कहा कि पहले एसपी साहब से आदेश करवा लाओ तब प्राथमिकी दर्ज करेंगे।

औरैया से प्रतिभा इण्डियन की रिपोर्ट न्यूज़ यूपीआजतक