आगरा11अक्टूबर*आगरा पहुंची डेनमार्क पीएम मेटे फ्रेड्रिकसन, ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने किया स्वागत, कल देखेंगी ताज़महल
आगरा। डेनमार्क की प्रधानमंत्री मेटे फ्रेड्रिकसन आज रात पहुंच चुकी हैं। शनिवार रात लगभग साढ़े 8 बजे उनका प्लेन खेरिया मोड़ एयरपोर्ट पर उतरा। डेनमार्क की प्रधानमंत्री के पहुंचने पर ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा व आगरा के पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। यहां से सीधे वे होटल ओबेरॉय अमर विलास के लिए निकली। होटल में नाइट स्टे करेंगी। इसके बाद रविवार सुबह ताजमहल व आगरा किला देखेंगी।
वीवीआईपी विजिट को देखते हुए ताजमहल को सुबह साढ़े आठ बजे से बंद कर दिया जाएगा। हालांकि डेनमार्क पीएम सुबह साढ़े नौ बजे होटल से ताजमहल पहुंचेंगी। वह करीब एक घंटे तक ताजमहल में रहेंगी। ऐसे में पर्यटकों के लिए ताजमहल बंद रहेगा। उनके जाने के बाद ही ताजमहल को खोला जाएगा।
सुबह साढ़े सात बजे तक पर्यटकों को एंट्री दी जाएगी। इसके बाद सुबह साढ़े आठ बजे तक ताजमहल को पर्यटकों से खाली करा लिया जाएगा। फिर यह प्रधानमंत्री के जाने के बाद ही खुलेगा।डेनमार्क की प्रधानमंत्री सुबह 10.50 बजे ताजमहल से आगरा किला पहुचेंगी। वह करीब एक घंटे तक आगरा किला को देखेंगी। सुबह नौ बजे के बाद आगरा किला भी बंद कर दिया जाएगा

More Stories
नई दिल्ली23जुलाई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर*आज का राशिफल*
नई दिल्ली23जुलाई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*
भागलपुर22जुलाई26*ईशीपुर बाराहाट थानान्तर्गत एक विधि विरूद्ध बालक को निरूद्ध करते हुए एक अपराधी गिरफ्तार।