औरैया10अप्रैल*मरम्मत कार्य के चलते दिनभर बंद रहा रेलवे फाटक*
*फफूंद,औरैया।* दिल्ली हावड़ा रेल मार्ग पर कन्हों रेलवे फाटक के पास रेलवे लाइन की मरम्मत कार्य के चलते रविवार को वह दिनभर गेट बंद रहा। जिसके चलते लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
फफूंद पाता रेलवे मार्ग पर स्थित गेट नंबर 9 सी पर रेलवे लाइन की मरम्मत कार्य रविवार को चलता रहा।इसके चलते ही रेलवे फाटक को रविवार की सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक बंद रहा। वहीं, रेलवे के किनारे बसे गांव कन्नौह वालो को आने-जाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। रेलवे रोड से निकलने वाले अधिकतर वाहनों को दिबियापुर होते हुये फफूंद नगर में प्रवेश करना पड़ा। वहां से निकलने में भी वाहन चालकों व अन्य लोगों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।

More Stories
लखनऊ 28 फ़रवरी 26*फाग गीत गाकर होली के कार्यक्रम के तहत युवाओं ने जमकर धमाल मचाया *
कौशाम्बी 28 फ़रवरी 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर कौशाम्बी की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
कौशाम्बी 28 फ़रवरी 26*राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर मूरतगंज में विज्ञान मेले का आयोजन*