औरैया10अक्टूबर*बाबा साहेब के बताए मार्ग पर चलना चाहिए- सर्वेश बाबू गौतम*
*औरैया।* समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता सर्वेश बाबू गौतम ने गाजीपुर बिलावा में चल रहे पांच दिवसीय बौद्ध सम्मेलन में फीता काटकर व दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने लोगों से संबोधित करते हुए कहा कि देश में फैली कुरीतियों व भ्रांतियों को समाज के माध्यम से ही दूर की जा सकती हैं। देश में कई तरह की भ्रांतियां फैलाई जा रही हैं, यदि हम लोग भ्रांतियों में भटक गये, तो आने वाली पीढ़ियों का भविष्य चौपट हो जाएगा। इस लिए बाबा साहेब के बताए मार्ग पर चलकर देश को आगे बढ़ाना चाहिए , क्योंकि यह एक धार्मिक मंच है। इस लिए राजनीतिक बातें नहीं करना चाहिए। बाबा साहेब का भारत में ही नहीं बल्कि पूरे विश्व में नाम है। बाबा साहेब को हम लोगों को कभी नहीं भूलना चाहिए। बाबा साहब ने देश को बुलंदियों तक पहुंचाया है। श्री बाबू ने आगे कहा कि बाबा साहब ने कहा था , कि कमजोर वर्ग के लोगों को मिलजुल कर भला करना है। संसद रूपी मंदिर में पहुंचकर समाज व देश की रक्षा करना है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से निखिल प्रताप, गंगाचरण, लाल सिंह दोहरे, अमित शर्मा, श्रीप्रकाश नेता, अशोक दोहरे उर्फ दरोगा, अर्पित पोरवाल सहित हजारों की संख्या में लोग मौजूद थे।
More Stories
सीधी (मध्य प्रदेश): असत्य पर सत्य की विजय: सीधी में विजयादशमी की धूम, क्षेत्रवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं- प्रियंका तिवारी भाजपा नेत्री
पूर्णिया बिहार20अक्टूबर26* पूर्णिया में दुर्गा पूजा पर बिजली व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त, सभी ग्रिड और शक्ति उपकेंद्रों से निर्बाध आपूर्ति जारी*
जयपुर 20 अक्टूबर 26*कलर्स ऑफ इंडिया का भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया