औरैया09नवम्बर*ऑनलाइन आवेदन पत्रों पर स्वप्रमाणित घोषणा पत्र के साथ जमा करने होंगे अन्य और दस्तावेज!
बिधूना औरैया- बिधूना तहसील मे जनसेवा केंद्र एवम वाई फाई चौपाल तथा सिटीजन आईडी चला रहे केंद्र प्रभारियों के द्वारा बनाये जा रहे आय जाति व निवास प्रमाण पत्र जो निर्गत किये जाते है उन आवेदनों पर शासन के द्वारा जारी किये गये निर्देशों के अनुसार जो जरूरी दस्तावेज है उनको नही लगाते है! और उन आवेदनों मे स्वप्रमाणित घोषणा पत्र पर फर्जी हस्ताक्षर कर आधी अधूरी जानकारी के साथ जमा किए जाते थे! लेकिन अब इस प्रक्रिया को बदल दिया गया है और अब प्रमाण पत्र बनाने के लिए कुछ और दस्तावेजो को सलग्न करना आवश्यक होगा जिसमे1.मतदाता पहचान पत्र 2.राशन कॉर्ड 3.आधार कार्ड 4.सभासद या ग्राम प्रधान से जाति व निवास व आय प्रमाण पत्र 5.सेवारत होने की दशा मे वेतन /पेंसन स्लिप 6.महिला की जाति पिता के पते से प्रमाणित! ऑनलाइन आवेदन पत्रों पर के साथ यह दस्तावेज नहीं संलग्न होते हैं तो आवेदन को स्वीकार नहीं किया जाएगा!
रिपोर्ट-अंकुर गुप्ता
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
नई दिल्ली 1 सितंबर 26* यूपीआजतक इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..* *📝आज दिनांक 👉*
पूर्णिया बिहार31अगस्त26* पूर्णिया में सामाजिक न्याय की नई पहल, हर गुरुवार को SC टोलों में लगेगा संत रविदास विकास शिविर,
पूर्णिया बिहार 31 अगस्त 26 *पूर्णिया नगर निगम को मिला नया कप्तान, IAS अनिरुद्ध पांडेय ने संभाला कार्यभार,