औरैया09अगस्त23*हाईटेंशन विधुत लाइन से ट्रक में उतरा करंट ड्राइवर की मौके पर ही मौत
फफूंद (औरैया)
नगर के अछल्दा रोड पर पेट्रोल पंप के पास में गत्ता पलट कर आया ट्रक हाईटेंशन लाइन की चपेट में आगया जिससे उसकी मौत हो गई।
बेला थाना क्षेत्र के गांव मल्हौसी निवासी 45 वर्षीय रजीव कुमार पुत्र स्व श्रीराम कुशवाह ट्रक चलाकर अपने परिवार का भरण पोषण करता है। कानपुर देहात के नबीपुर में गत्ता उतार करके बीती रात्रि वापस अपने घर जारहा था, जैसे ही वह फफूंद कस्बा के अछल्दा मार्ग पर स्थित पैट्रोल पम्प के पास में पहुचा तभी ट्रक को किनारे खड़ा करने लगे अचानक ट्रक हाईटेंसन लाइन के तार नीचे होने की वजह से उसमे छू गया जिससे ट्रक में अचानक करंट आगया। करंट लगने से उसकी मौत हो गई। सुबह टहलने जारहे लोगो के देखने पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुची पुलिस ने आधार कार्ड से उसकी पहचान की तथा स्वजनों को सूचना दी स्वजनों के पहुचने पर उनका रो रो कर बुराहाल था, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मृतक के अपने पाँच भाइयो में सबसे छोटा था, तथा मृतक की शादी नही हुई थी।
इस सम्बंध में प्रभारी निरीक्षक जीवाराम ने बताया की ट्रक में करंट उतर आया था, जिससे ट्रक ड्राइवर की मौत होगई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
इस सम्बंध में विधुत विभाग के अवर अभियंता प्रदीप राय ने बताया कि तारो को टाइट करवाया जाएगा।

More Stories
पूर्णिया बिहार 11 अप्रैल 26 *लाठी-डंडे और तेजधार हथियार से हमला, परिवार के तीन सदस्य घायल*
प्रतापगढ़11 अप्रैल 26*बीजेपी के मिशन 2027 के लिए कसी कमर, मंत्रिमंडल विस्तार में बढ़ा जनपद के लिए अवसर…
लखनऊ 11 अप्रैल 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*