औरैया08अगस्त*बीमारी से तंग युवक ने खाया विषाक्त पदार्थ हालत गंभीर रेफर*
*औरैया।* कोतवाली क्षेत्र के ग्राम जनेतपुर धौरेरा में मंगलवार की दोपहर एक युवक ने बीमारी से तंग आकर विषाक्त पदार्थ खा लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। जानकारी होने पर परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से चिकित्सकों ने उसे रेफर कर दिया। युवक की हालत गंभीर बनी हुई थी।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम जनेतपुर धौरेरा निवासी शिवम 28 वर्ष पुत्र हरि किशोर ने मंगलवार की सुबह करीब साढे 12 बजे गांव के बाहर खेतों पर कीटनाशक विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। जानकारी होने पर परिजनों ने उसे 50 शैय्या युक्त जिला संयुक्त चिकित्सालय औरैया में भर्ती कराया। जहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत को देखते हुए कानपुर/सैफई रेफर कर दिया। युवक की हालत गंभीर बनी हुई थी। अस्पताल में परिजनों ने बताया कि शिवम की रीड की हड्डी मैं टेढ़ापन हो जाने से वह बीमार रहता है। जिसका काफी समय से इलाज चल रहा है। लाभ नहीं होने के कारण शिवम ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया है, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई है।

More Stories
हरिद्वार, 12 अगस्त 2026*हरियाली अमावस्या पर हरिद्वार में विशाल भंडारा, श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद
पूर्णिया बिहार 12 अगस्त 26, 12 सितंबर को पूर्णिया में लगेगी तीसरी राष्ट्रीय लोक अदालत
लखनऊ12अगस्त26* छात्रों और विश्वविध्यालय प्रशासन के बीच 56 दिनों से चला आ रहा गंभीर गतिरोध आखिरकार समाप्त हो गया है।