औरैया07मई*स्वस्थ आहार एवं स्वस्थ जीवन शैली अपनाने की आवश्यकता पर दिया जोर*
*विवेकानंद ग्रामोद्योग महाविद्यालय में मिशन शक्ति के तहत महिला पोषण एवं योग विषय पर संगोष्ठी का हुआ आयोजन*
*दिबियापुर,औरैया।* विवेकानंद ग्रामोद्योग महाविद्यालय में शनिवार को मिशन शक्ति के तहत महिला पोषण एवं योग विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी की अध्यक्षता समाजशास्त्र की विभागाध्यक्ष डॉ रीना आर्य ने की।। संगोष्ठी के मुख्य वक्ता राष्ट्रीय सेवा योजना प्रभारी डॉ यस कुमार ने महिला पोषण एवं स्वास्थ्य के विषय में विस्तृत जानकारी प्रदान की। उन्होंने बताया कि वर्तमान भारत में कुपोषण एक समस्या के रूप में उभर कर सामने आया है। इसका सबसे बड़ा कारण परम्परागत फूड कल्चर की समाप्ति एवं जीवन शैली में बदलाव हैं। कुपोषण ने सबसे अधिक महिलाओं को प्रभावित किया है। इसकी वजह से उनके शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ा है। मुख्य वक्ता ने इस समस्या से निपटने के लिए स्वस्थ आहार विहार एवं स्वस्थ जीवन शैली अपनाने की आवश्यकता पर बल दिया। अंग्रेजी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉक्टर मोहित तिवारी एवं संस्कृत विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ श्री नंदन पांडेय ने भी भाग लिया। अध्यक्षीय भाषण के तहत डॉक्टर रीना आर्य ने मिशन शक्ति एवं उसके उद्देश्य से विद्यार्थियों को परिचित कराया।

More Stories
*बांदा-4अप्रैल26*देहात कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत के बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के पास अनियंत्रित होकर चार पहिया गाड़ी पलटी**,
बांदा4अप्रैल26*राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ बांदा के पदाधिकारी कानपुर में दो दिवसीय अभ्यास वर्ग में हुए शामिल ,
कानपुर नगर 4 अप्रैल 26*कानपुर के काकादेव क्षेत्र में आंधी-बारिश से पेड़ गिरा