औरैया04मई25*जिले की मासिक समीक्षा कमेटी को पुर्नगठित करने हेतु 6मई को एक आवश्यक बैठक।
समस्त सम्मानित व आदर के योग्य जिला/नगर कांग्रेस कमेटी के निवर्तमान पदाधिकारीगण एवं युवा/ सेवादल/ महिला/ NSUI/ अनुसूचित जाति/ अल्पसंख्यक/ आरटीआई/ मानव अधिकार व क़ानून/ सोशल मीडिया/ सिविक- आउटरीच/ किसान/ कामगार कांग्रेस/ अधिवक्ता/डॉक्टर/ सहित सभी फ्रंटल संगठनों/प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों, पूर्व जिला अध्यक्ष, समस्त पूर्व विधानसभा/ नगर पंचायत/ नगर निकाय के प्रत्याशीगण, वर्तमान व पूर्व AICC & PCC सदस्य, समस्त ब्लॉक अध्यक्ष व उनके समस्त पदाधिकारीगण, न्याय पंचायत/ग्राम पंचायत अध्यक्ष व उनके समस्त पदाधिकारीगण-औरैया।*
आप सभी को सूचनार्थ अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर प्रदेश कांग्रेस कार्यलय के आदेशानुसार जिला कांग्रेस कमेटी को पुर्नगठित कर उसकी पूर्ण विवरण सहित सूची दिनाँक 12 मई, ब्लॉक अध्यक्षों की सूची 15 मई एवं फ्रंटल संगठनों, विभाग, प्रकोष्ठ के अध्यक्षों की सूची 20 मई तक जमा करानी है जिसके उपरांत कमेटी गठित होने की अधिसूचना (अप्रूवल) जरी किया जाएगा।
इस संदर्भ में आप सभी को जानकारी होगा कि दिनाँक 23 अप्रैल को मैंने एक 9 सदस्यीय समिति आदरणीय कमलेश दीक्षित जी, पूर्व जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में गठित की थी और उनसे अनुरोध किया था कि आप सभी जिले व नगर के समस्त पूर्व, निवर्तमान पदाधिकारियों, नेताओं कार्यकर्ताओं से सम्पर्क कर कमेटी को पूर्णगठन करने के लिए इच्छुक साथियों के प्रस्तावित करेंगे।
आशा है कि समिति के सभी साथियों ने स्वेच्छा से प्रयास किया होगा और उन्होंने नामो छटनी करते हुए सूची तैयार किया होगा।
*साथियों उपरोक्त विषय पर जिला कमेटी को पुर्नगठित करने के साथ ब्लॉक अध्यक्ष, फ्रंटल, विभाग के अध्यक्ष के नियुक्ति एवं जिला स्तरीय संविधान बचाओ सम्मेलन के लिए स्थान, समय व तिथि निर्धारित करने को लेकर महत्वपूर्ण बैठक दिनाँक 6 मई को दोपहर 2 बजे साईं मंदिर के सभागार आनेपुर रोड, नहर के किनारे औरैया में निर्धारित किया गया है।*
आप सभी साथियों से अनुरोध है कि आप स्वयं व अपने साथियों सहित इस महत्वपूर्ण बैठक में शामिल होकर संगठन के पुनर्गठन (नवनिर्माण-सुर्जन) की प्रक्रिया में अपना बहुमूल्य सुझाव व व्यक्तिगत रूप से जिले व ब्लॉक के लिए सक्रिय साथी का नाम प्रस्तावित करे साथ समिती के द्वारा प्रस्तावित सभी नामो पर खुलकर चर्चा करें उसके उपरांत सर्वसम्मति से चयनित साथियों का नाम विस्तृत चर्चा, सुझाव व सहमति के उपरांत सूची तैयार कर प्रदेश कार्यालय को भेजा जाए जिस्से कमेटी गठित हो सके।
सभी सम्मानित कांग्रेसजन अपने समस्त साथियों सहित इस बैठक में सादर आमंत्रित हैं और प्रदेश नेतृत्व के आदेशानुसार इस बैठक में आपकी उपस्थित अनिवार्य है।
*अतः आप सभी कांग्रेसजनों से निवेदन है कि आप अपने समस्त साथियों सहित दिनाँक 6 मई, 2025 (मंगलवार) को 2-बजे बैठक में पहुंचकर अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करने की कृपा करें।*
धन्यवाद सहित ।
सादर निवेदक…
*श्रीमती सरिता दोहरे*
(अध्यक्ष)
जिला कांग्रेस कमेटी-औरैया
प्रेषक……
*कृष्ण चन्द गोयल*
निवर्तमान अध्यक्ष
नगर कांग्रेस कमेटी-औरैया

More Stories
लखनऊ4जुलाई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर दोपहर 2 बजे की बड़ी खबरें……………….*
कानपुर नगर4जुलाई26*11 वर्षीय लापता बच्चा को मां से मिलाया कल्याणपुर पुलिस ने*
सहारनपुर4जुलाई26*गुर्जर समाज ने जगन गुर्जर हत्याकांड की सीबीआई जांच की उठाई मांग-राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन,