औरैया04जून*यमुना नदी में नहाने गए दो भाईयों की डूबने से मौत*
*मचा कोहराम,परिजनों का रो रो कर बुरा हाल*
*औरैया।* भीषण गर्मी से बचने के लिए दो ममेरे भाई शनिवार की शाम यमुना नदी में नहाने चले गए। नहाने के दौरान वह डूब गए। आस पास के लोगों ने डूबते देखा तो नदी से किसी तरह दोनों को बाहर निकाला। एम्बुलेंस से दोनों को जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। मौत से परिजनो में कोहराम मच गया। बताते है कि दोनों भाई अच्छे दोस्त भी थे। एक के डूबने पर बचाते समय दोनों डूब गए। मौके पर सीओ व एसडीएम पहुँच गए थे।
शहर के मोहल्ला पढीन दरवाजा निवासी 25 वर्षीय अनुज पुत्र दिनेश शनिवार की सुबह अपने मामा के घर सदर कोतवाली क्षेत्र के मानपुर ग्राम गया था। वहां वह अपने मामा के बेटे आनन्द प्रताप पुत्र ब्रजेन्द्र के साथ खेलता रहा। दोनों में अच्छी दोस्ती थी। इसके बाद तीन बजे के बाद गर्मी अधिक होने के कारण वह लोग यमुना नहाने अस्ता गांव चले गए। यमुना नदी में नहाने के दौरान अनुज डूबने लगा तो आनंद ने उसे बचाने की कोशिश की और फिर दोनों डूब गए। आस पास के लोग दौड़े और तुंरत बचाने की कोशिश की। किसी तरह दोनों को बाहर निकाला गया और एम्बुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। मौत से दोनों के परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था। सूचना और सीओ प्रदीप व एसडीएम भी पहुंच गए थे। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज रही थी। इस घटना से कोहराम मच गया। काफी संख्या में ग्रामीण भी जिला अस्पताल आ गए थे।

More Stories
भागलपुर 4 अप्रैल 26*रोटरी क्लब और रोटरी पिंक के संयुक्त तत्वावधान में एक खास कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
भागलपुर 4 अप्रैल 26*”संजीदगी एक पहेली” वेब सीरीज की दो-दिवसीय कार्यशाला संपन्न, जल्द शुरू होगी शूटिंग
वाराणसी ४ अप्रैल २६ * मुख्यमंत्री ने परोसा मिड-डे मील, बच्चों से कहा- रोज स्कूल आना, बच्चों को स्कूल बैग, पाठ्य पुस्तकें व उपहार भी दिए सीएम योगी ने