[03/12, 6:10 PM] Raj Kamal Dio Offuce: प्रदेश सरकार अनुपूरक पुष्टाहार वितरित कर, दे रही है समुचित पोषण*
*औरैया 03 दिसम्बर , 2021* – _प्रदेश सरकार बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग के अन्तर्गत आंगनबाड़ी केन्द्रों के माध्यम से 0-6 वर्ष के बच्चों, 11 से 14 वर्ष की स्कूल न जाने वाली किशोरी बालिकाओं तथा गर्भवती एवं धात्री महिलाओं को समुचित पोषण, स्वास्थ्य एवं प्रतिरक्षण के लिए समन्वित बाल विकास योजना (आई0सी0डी0एस0) के अन्तर्गत अनुपूरक पोषाहार, स्वास्थ्य प्रतिरक्षण (टीकाकरण), स्वास्थ्य जांच, पोषण एवं स्वास्थ्य शिक्षा, स्कूल पूर्व शिक्षा, निर्देशन एवं संदर्भन सेवायें प्रदान की जा रही है। भारत सरकार के दिशा-निर्देशन में पोषण सम्बन्धी सेवाएं समुदाय में प्रदान किये जाने के लिए आंगनबाड़ी केन्द्र एक महत्वपूर्ण ईकाई है। आंगनबाड़ी कार्यकत्री द्वारा लाभार्थियों को अनुपूरक पुष्टाहार वितरण, गृह भ्रमण, पोषण सम्बन्धी परामर्श के साथ-साथ बच्चों की वृद्धि निगरानी सम्बन्धी गतिविधियां करते हुए महिलाओं एवं बाल विकास का कार्य कर रही है।_
_कोविड-19 महामारी प्रकोप से सम्पूर्ण देश एवं विश्व में संघर्षमय परिस्थितियां उत्पन्न हुई है फिर भी इन अपरिहार्य परिस्थितियों के बावजूद भी आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों द्वारा लाभार्थियों के परिवारों के पोषण एवं स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए घर-घर जाकर अनुपूरक पुष्टाहार का वितरण नियमित रूप से कोविड-19 नियमों का पालन करते हुए किया गया।_
_अनुपूरक पुष्टाहार योजना आंगनबाड़ी केन्द्रों पर पंजीकृत लाभार्थियों को उनके स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर में सुधार हेतु अनुपूरक पोषाहार से लाभान्वित किया जाता है।_
_वर्ष 2020-21 से प्रदेश में पहली बार 0-6 वर्ष के अतिकुपोषित बच्चों को अतिरिक्त खाद्यान्न दिया जा रहा है। अनुपूरक पुष्टाहार व्यवस्था में सामुदायिक सहभागिता एवं महिलाओं के स्वावलम्बन, आर्थिक आत्मनिर्भरता के उद्देश्य से सम्पूर्ण अनुपूरक पुष्टाहार व्यवस्था को माह अक्टूबर, 2020 से विकेन्द्रिकृत करते हुए प्रदेश भर में 60 हजार से अधिक स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से पुष्टाहार वितरण की नवीन व्यवस्था लागू की गयी। इससे स्थानीय स्तर पर सामुदायिक सहभागिता, योजना के प्रति दायित्वबोध एवं स्थानीय स्तर पर ही कार्य एवं गुणवत्ता की निगरानी बेहतर रूप से हो रही है।_
_सरकार द्वारा प्रथम बार अनुपूरक पुष्टाहार वितरण प्रणाली में पारदर्शिता तथा रियल टाइम मानिटरिंग हेतु डिजिटल प्रणाली अन्तर्गत ’’दिया पोर्टल’’ तैयार कराया गया है।_
_भारत सरकार के निर्देश के क्रम में पायलट बेसिस पर प्रदेश के 02 जनपद वाराणसी एवं चन्दौली में लाभार्थियों को फोर्टिफाइड चावल का वितरण किया जा रहा है। तृतीय त्रैमास से प्रदेश के समस्त जनपदों में फोर्टिफाइड चावल के वितरण किये जाने हेतु भारत सरकार से फोर्टिफाइड चावल के आवंटन हेतु अनुरोध किया गया है।_
_चावल की आपूर्ति/वितरण खाद्य एवं रसद विभाग के माध्यम से कोटेदार पर लाभार्थियों को टोकन के माध्यम से आंगनबाड़ी द्वारा कराया जा रहा है।_
???????????
*जिला सूचना कार्यालय, औरैया*
???????????
———————————————————-
[03/12, 6:11 PM] Raj Kamal Dio Offuce: *5 दिसम्बर तक मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज करवायें*
*औरैया 03 दिसम्बर 2021* – _18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवा आगामी पांच दिसंबर तक अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज करा सकते हैं। लोगों की सहूलियत के लिए जिला प्रशासन ने नाम दर्ज कराने की अंतिम तिथि पांच दिसंबर तक बढ़ा दी है। वहीं, लोग नाम दर्ज कराने के साथ ही सुधार, बदलाव समेत अन्य कार्य भी करा सकते हैं।_
_उप जिला निर्वाचन अधिकारी रेखा एस चौहान ने बताया कि विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत दावे व आपत्ती प्राप्त करने की तिथि 30 नवंबर निर्धारित की गई थी, जिसको संशोधित करते हुए अब पांच दिसंबर तक बढ़ा दिया है। पुनरीक्षण अवधि में 1 जनवरी 2022 तक 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले सभी युवा जो जिले के निवासी हैं, लेकिन अबतक मतदाता सूची में शामिल नहीं हो सके हैं, अपना नाम दर्ज करा सकते हैं। मतदाता सूची में शामिल मृत, स्थानांतरित तथा डुप्लीकेट मतदाताओं के नाम को सूची से हटवाया मतदाता के नाम या अन्य किसी भी विवरण में सुधार भी करा सकते हैं। मतदाता सूची में नाम सम्मिलित होने के लिए फार्म 6, प्रवासी भारतीयों के लिए फार्म 6 क, मतदाता सूची से नाम कटवाने के लिए फॉर्म 7, नाम या अन्य किसी विवरण में संशोधन कराने के लिए फॉर्म 8 व एक ही विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत एक मतदेय स्थल से दूसरे मतदेय स्थल पर नाम स्थानांतरित कराने के लिए फार्म 8क भरकर अपनी आपत्ति दूर करा सकते हैं। उन्होंने सभी मतदाताओं से आह्वान किया कि वह एनवीएसपी. पोर्टल पर जाकर अथवा अपने मोबाइल पर वोटर हेल्पलाइन एप डाउनलोड कर इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं।_
????????????
*जिला सूचना कार्यालय, औरैया*
????????????
[03/12, 6:17 PM] +91 90587 15665: ?
10 दिसंबर तक छात्रवृत्ति आवेदन अग्रसारित करें।*
.
.
*औरैया 03 दिसम्बर , 2021* – _समाज कल्याण विभाग द्वारा सभी शिक्षण संस्थानों को सूचित किया जाता है कि पूर्वदशम/ दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजना अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2021 -22 में छात्र-छात्राओं के स्तर से छात्रवृत्ति/ शुल्क प्रतिपूर्ति योजना अंतर्गत ऑनलाइन आवेदन कराते हुए उनकी पात्रता की जांच संस्थान स्तर से कराते हुए आवेदन पत्र ऑनलाइन फॉरवर्ड किए जाने हेतु दिशा निर्देश जारी हुए हैं। इस योजना की अवधि 3 दिसंबर 2021 से 10 दिसंबर 2021 तक निर्धारित है।_
_उक्त के संबंध में सभी को सूचित किया जाता है कि तृतीय चरण समय सारणी के अनुसार दिनांक 3 दिसंबर 2021 से 10 दिसंबर 2021 तक तथा दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजना अंतर्गत ऑनलाइन कराकर जांच उपरांत संस्थान स्तर से छात्रवृत्ति योजना अंतर्गत जांच उपरांत दिनांक 10 दिसंबर तक अग्रसारित करें, ताकि शासन द्वारा छात्रवृत्ति/ शुल्क प्रतिपूर्ति निर्धारित तिथि तक मिल सके। समस्त शिक्षण संस्थान अपना डाटाबेस अपडेशन पूर्ण कराकर निर्धारित तिथि तक अग्रसारित करें, अन्यथा संपूर्ण उत्तरदायित्व संबंधित शिक्षण संस्थान का होगा।_
???????????
*जिला सूचना कार्यालय, औरैया*
???????????
[03/12, 6:18 PM] +91 90587 15665: ?
*4 को होगा संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन*
*औरैया 03 दिसम्बर 2021* – _फरियादियों की समस्याओं के निराकरण हेतु संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन जनपद में 4 दिसंबर को सभी तहसीलों में किया जाएगा। तहसील औरैया में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जनपद स्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन होगा जबकि तहसील अजीतमल में मुख्य विकास अधिकारी एवं तहसील बिधूना में अपर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन होगा।_
????????????
*जिला सूचना कार्यालय, औरैया*
????????????

More Stories
नई दिल्ली 5 अप्रैल 26*DCC ने मेडिकल स्टोरों में सीसीटीवी कैमरा लगाना अनिवार्य करने का प्रस्ताव मंजूर किया है।
बलिया5 अप्रैल 26*SI बनकर वाहन चेकिंग करता हुआ सपा कार्यकर्ता अमित गिरफ्तार*
लखनऊ 5 अप्रैल 26**उप्र सरकार का यूपी पुलिस में 81,000 से अधिक पदों पर बंपर भर्ती का ऐलान*