औरैया03मई*कुएं में गिरा सांड, तीन घंटे बाद बाहर निकाला*
*रुरुगंज,औरैया।* रुरुगंज पुलिस चौकी क्षेत्र के गांव पुर्वा पीताराम में मंगलवार की सुबह तड़के एक साड़ खेत मे बने कुएं में गिर गया। कुएं से आ रही आवाज सुन कर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने रुरुगंज पुलिस चौकी में सूचना दी। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस व फायर ब्रिगेड की मदद से सांड को बाहर निकाला गया। टीमों को करीब तीन घंटे रेस्क्यू के बाद सांड़ को बाहर निकाल लिया गया। पुर्वा पीताराम गांव के एक खेत मे बीस फुट गहरे कुएं में मंगलवार की सुबह तड़के सांड़ गिर गया। इसे निकालने के लिए पुलिस को बुलडोजर लगाकर खुदाई की गई। तीन घंटे की कवायद के बाद सांड़ को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।सुबह में किसी तरह एक सांड़ खेत में बने नलकूप के खुले कुएं में जा गिरा। सुबह को जब ग्रामीण शौच के लिए निकले तो कुंए से सांड़ की आवाज सुनाई दी। इस पर ग्रामीणों ने यह जानकारी रुरुगंज पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस व फायर ब्रिगेड की मदद से सांड को बाहर निकाला। टीमों को करीब तीन घंटे से अधिक समय तक चले ऑपरेशन के बाद सांड़ को सुरक्षित कुएं से निकाल लिया गया। इसके लिए 15 मीटर की कुएं से दूरी पर खुदाई भी कराई गई। सुबह 10 बजे के बाद जब सांड़ को निकाल लिया गया, तो सभी ने राहत की सांस ली। रुरुगंज चौकी इंचार्ज तन्मय चौधरी, सिपाही पुष्पेंद्र कुमार, संदीप कुमार व फायर ब्रिगेड के एसआई गजेंद्र अवस्थी, शेलेंद्र यादव, दिलीप यादव, बी डी यादव, गजेंद्र यादव भी मौके पर रहे। सांड़ को निकालने के लिए काफी देर मशक्कत करनी पड़ी।
More Stories
दिल्ली 26 अक्टूबर 26*रेलवे काउंटर से टिकट लेने वालों के लिए बड़ी खबर…
महोबा 26 अक्टूबर 26*एक ही जिले में तैनात दो PCS अधिकारियों में पहले प्यार हुआ अब कर रहे है शादी
कौशाम्बी 26 अक्टूबर 26*महर्षि वाल्मीकि जयंती पर जनपद के विभिन्न मंदिरों में दीपदान एवं रामायण पाठ का आयोजन*