औरैया03मई*ओद्योगिक नगरी दिबियापुर में बड़ी धूमधाम से मनायी गयी परशुराम जयंती
भगवान विष्णु के छठे अवतार भगवान परशुराम के प्रकट उत्सव वैशाख शुक्ल पक्ष तृतीया (अक्षय तृतीया)के पावन अवसर पर औरैया जनपद के कस्बा दिबियापुर में ब्राह्मण समाज दिबियापुर के आयोजन में एक भव्य शोभायात्रा निकाली गई शोभा यात्रा शांति पैलेस ककराही पुलिया औरैया रोड से प्रारंभ होकर थाना दिबियापुर गेट होते हुए फफूंद चौराहे के बाद फ्लाईओवर होते हुए शोभा यात्रा का समापन, पीतांबरा वाटिका बेला रोड दिबियापुर पर हुआ इस बीच दिबियापुर के सर्व समाज के लोगों द्वारा शोभायात्रा में चल रहे हजारों लोगों के ऊपर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया तथा जलपान भी कराया गया जगह जगह पर भगवान परशुराम जी की आरती करके उनका पूजन अर्चन भी किया गया यात्रा का समापन पीतांबरा वाटिका में हुआ जहां पर सभी लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया आज की शोभायात्रा में दिबियापुर नगर का , ब्राह्मण समाज तथा जनपद औरैया के विभिन्न क्षेत्रों के अतिरिक्त अन्य जनपदों के ब्राह्मण समाज के प्रतिनिधियों ने भाग लिया ब्राह्मण समाज दिबियापुर शोभायात्रा में शामिल होने वाले सभी महानुभावों का आभार व्यक्त करता है शोभा यात्रा कार्यक्रम के आयोजन में दिबियापुर नगर के एवं आसपास के क्षेत्र के प्रत्येक ब्राह्मण समाज का बराबर का योगदान है न किसी का कम न किसी का ज्यादा समाचार पत्रों से विनम्रता पूर्वक निवेदन है कि किसी भी व्यक्ति विशेष एवं किसी विशेष संगठन को महिमामंडित करने का समाचार डाल कर समाज को खंडित करने का काम न करें जय श्री परशुराम
More Stories
सहारनपुर26 अक्टूबर 26*थाना मंडी पुलिस ने किया चोरी का खुलासा, एसी के पाइप और अन्य सामान के साथ एक शातिर चोर गिरफ्तार*
मुजफ्फरनगर26अक्टूबर26*मुजफ्फरनगर के विश्व विख्यात वर्धमान हॉस्पिटल में सैकड़ों खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, जीते चैंपियन के खिताब,,
हाथरस 26 अक्टूबर 26*सादाबाद में सट्टा कारोबार पर पुलिस का शिकंजा, दो आरोपी गिरफ्तार;