औरैया03अगस्त*दस अगस्त तक पीआरडी स्वयंसेवक कराएं डाटा फीडिंग*
*औरैया 03 अगस्त 2022-* जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी ने जनपद के समस्त पीआरडी स्वयंसेवकों को सूचित किया है कि पीआरडी स्वयंसेवकों के ऑनलाइन डाटा फीडिंग की कार्यवाही विगत 1 वर्ष से चल रही है। उक्त डाटा फीडिंग में कतिपय पीआरडी स्वयंसेवकों का डाटा फीडिंग में आंशिक कमियां प्रदर्शित हो रही हैं। उक्त के अतिरिक्त जिन पीआरडी स्वयंसेवकों का डाटा फीड नहीं हुआ है, वह दिनांक 10 अगस्त 2022 तक अभिलेखों के साथ जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी कार्यालय के कक्ष संख्या 44 में डाटा फीडिंग करवा सकते हैं। डाटा फीडिंग के लिए संबंधित पीआरडी स्वयंसेवकों को निम्न अभिलेखों को मूल रुप में साथ लाना अनिवार्य है। 22 दिवसीय प्रशिक्षण प्रमाण पत्र, कक्षा आठ एवं हाईस्कूल की मार्कशीट /टी0सी0, जिसमें जन्म तिथि अंकित हो, बैंक पासबुक की छायाप्रति, विभाग द्वारा निर्गत पहचान पत्र। अतः समस्त की पी0आर0डी0 स्वयंसेवकों को पुनः अंतिम अवसर प्रदान करते हुए सूचित किया जाता है कि दिनांक 10 अगस्त 2022 के उपरांत कोई भी दावा स्वीकार नहीं किया जाएगा।
More Stories
पूर्णिया बिहार 22 सितंबर26 *पूर्णिया में पुलिस को बड़ी सफलता – बनमनखी लूटकांड का 24 घंटे में उद्भेदन,
मथुरा 22सितम्बर 26*अग्रसेन जयंती शोभायात्रा के लिए 18 राजकुमारों का चयन,101 आवेदनों में से लकी ड्रा के जरिए हुआ चयन,
सुल्तानपुर 22 सितंबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुल्तानपुर की कुछ महत्वपूर्ण खबरें