औरैया02नवम्बर*भारतीय किसान यूनियन ने किसानों की समस्याओं को लेकर दिया ज्ञापन*
*ककोर,औरैया।* भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के पदाधिकारियों ने किसानो की समस्यायों के सम्बन्ध में 9 सूत्रीय मांगों का उप्र के मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारियों को सौंपा। दिये गए ज्ञापन में जिलाध्यक्ष अनिल यादव ने बताया कि अधिक वारिश होने के कारण किसानों की फसलें नष्ट हो गई है। जिनका सर्वे कराकर मुआवजा दिआ जाए, किसानो के खेत मे ट्रेक्टर ट्राली से मजदूर को आसपास के घरेलू कार्य मे उपयोग करना पड़ता हैं, ट्रैक्टर ट्राली से मजदूरों को ढोने में रोक न् लगाई जाय, उप्र के किसानों पर इस बार सूखा की दोहरी मार पड़ी है जिससे उत्पादन लागत में व्रद्धि के साथ साथ फसल बर्वाद होने पर किसानों की भरपाई के लिए मुआवजा दिया जाय। आवारा पशुओं पर रोक लगाई जाए। खेतो में तारबन्दी से रोक हटाई जाए, अमानक बीजो की बिक्री पर रोक लगाई जाने की मांग के साथ ब्लाक एरवाकटरा में चकबन्दी चल रहीं हैं। जिसमें किसान असन्तुष्ट हैं, जिसमे चकबन्दी सीओ की जांच कराकर किसानों को सन्तुष्ट करें। ज्ञापन देने वालो में प्रदेश सचिव राजेन्द्र सिंह, औसान सिंह यादव, विक्रम सिंह, जयवीर सिंह सोनू यादव विशेष कुमार श्याम सिंह प्रदीप कुमार आदि किसान लोग मौजूद रहे।

More Stories
मथुरा 25 मार्च 26 “MISSION SHAKTI”* फेज़ 5.0 के तहत महिलाओं एवं बालिकाओं को किया गया जागरूक*
पूर्णिया बिहार 25 मार्च 26 *कसबा में हनुमान जी की प्राण प्रतिष्ठा: हजारों महिलाएं एक ही रंग में दिखाएंगी भक्ति का रंग
पूर्णिया बिहार 25 मार्च26 *मां कामाख्या की महिमा अपरम्पार, पूर्णिया में राजकीय महोत्सव का भव्य आगाज़