February 28, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

औरैया02जुलाई*रेलवे कालोनियों में भरा बरसात व नालियों का प्रदूषित पानी*

औरैया02जुलाई*रेलवे कालोनियों में भरा बरसात व नालियों का प्रदूषित पानी*

औरैया02जुलाई*रेलवे कालोनियों में भरा बरसात व नालियों का प्रदूषित पानी*

*रेलवे कर्मचारियों द्वारा उच्चाधिकारियों से लिखित रूप से की जा चुकी है शिकायत*

*कंचौसी,औरैया।* रेलवे स्टेशन कंचौसी के समीप बनी रेलवे कालोनियों में बारिश व नालियों का गंदा पानी रेलवे कालोनियों में बदबूदार पानी भर जाने से अफरा-तफरी मची हुई है। कर्मचारी आवासों में भर रहे गंदे प्रदूषित पानी को किसी तरह बाहर निकाल रहे हैं। अरविंद सिंह, मंगल कुमार, नीरज पासवान, राहुल तिवारी, मंडल कुमार, मलखान सिंह आदि का कहना है कि कालोनियां बुरी तरह से जर्जर हो गई है। आवासों की छत के चूने से अंदर भी पानी भर रहा है। दूसरा रेलवे स्टेशन से आने वाला पानी कालोनी की सड़क से गुजरता है। कालोनियां सड़क से नीचे होने के कारण रेलवे स्टेशन से आने वाला पानी आवासों के आगे के भाग में भर जाता है। जिससे आवागमन भी अवरुद्ध हो जाता है। उन्होंने बताया है कि पिछले वर्ष रेलवे वरिष्ठ अधिकारियों को लिखित शिकायती पत्र भी रेलवे कर्मी सामुहिक रूप से दे चुके हैं। लेकिन अभी तक समस्या जस की तस बनी हुई है। उन्होंने मरम्मत के निर्देश भी दिए थे। ज्यादातर कालोनियों में बरसात के समय पानी भर जाता है। नाला-नालियों के चोक होने से गंदा पानी आवासों में भी घुस आता है। आवास बेहद जर्जर हो चुके हैं। दशकों से मरम्मत नहीं की गई है। छत की सरिया व ईटें दिखाई देने लगी है। बारिश होने पर कालोनियों में पानी भर जाता है। बारिश के समय पूरी रात जागकर गुजारनी पड़ती है। इस संबंध में स्टेशन अधीक्षक विशम्भर दयाल पांडेय का कहना है कि लिखित रूप से उच्चाधिकारियों को शिकायत की जा चुकी है।

Taza Khabar