May 17, 2024

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

औरैया02अक्टूबर*मनीष गुप्ता की निर्मम हत्या पर जताया आक्रोश*

औरैया02अक्टूबर*मनीष गुप्ता की निर्मम हत्या पर जताया आक्रोश*

औरैया02अक्टूबर*मनीष गुप्ता की निर्मम हत्या पर जताया आक्रोश*

*अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने की शोक सभा*

*औरैया।* अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने शुक्रवार को स्थानीय ब्लॉक परिसर के समीप एक प्रतिष्ठान पर शोक सभा का आयोजन किया गया। जिसमें उन्होंने कानपुर के युवा व्यवसाई मनीष गुप्ता की गोरखपुर पुलिस द्वारा निर्मम हत्या किए जाने पर समाज में गहरा आक्रोश व्याप्त होने एवं मृतक के परिवार को न्याय दिलाये जाने की मांग मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश शासन लखनऊ से की है। इस दौरान व्यापार मंडल के विभिन्न पदाधिकारी मौजूद रहे।
अखिल भारतीय वैश्य एकता परिसर के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ सुमंत गुप्ता ने औरैया आकर स्थानीय ब्लॉक रोड स्थित एक प्रतिष्ठान पर शोक सभा का आयोजन किया। इस दौरान उन्होंने कानपुर के युवा व्यवसाई मनीष गुप्ता की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि मंगलवार को पुलिस की बर्बरता की लोमहर्षक घटना सामने आई है। कानपुर के युवा व्यवसाई मनीष गुप्ता को गोरखपुर की पुलिस ने पीट – पीटकर हत्या कर दी। आगे कहा कि आधी रात को होटल में चेकिंग करने पहुंची पुलिस ने अपना आपा खोते हुए इंस्पेक्टर रामगढ़ ताल जेएन सिंह एवं फल मंडी चौकी इंचार्ज अक्षय मिश्रा ने पीट-पीटकर मनीष की दर्दनाक हत्या कर दी। पुलिस के इस कृत्य की घोर भर्त्सना व निंदा की जाती है। उन्होंने मांग करते हुए कहा कि ऐसे पुलिस कर्मियों के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज करके तत्काल प्रभाव से गिरफ्तार किए जाएं , तथा मृतक के परिवार के भरण-पोषण के लिए 50 लाख रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की जाए , एवं मनीष गुप्ता की विधवा पत्नी को सरकारी नौकरी दी जाए। परिवार ने उसके बीमार ससुर और स्वर्गीय मनीष गुप्ता की विधवा पत्नी के अलावा उसका एक 4 साल का मासूम बेटा है। मां की कुछ दिन पूर्व मृत्यु हो चुकी है। मृतक के परिवार को न्याय दिलाया जाए। इस आशय का एक पत्र श्री गुप्ता ने माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार लखनऊ को भी भेजा है। शोक संवेदना व्यक्त करने वालों में प्रमुख रूप से व्यापारी नेता व पदाधिकारी गण वृजेंद्र गुप्ता उर्फ गुड्डू दादा , अनूप गुप्ता , अविनाश पोरवाल , नीरज गुप्ता , छोटे पोरवाल , विजयकांत , अवनीश गुप्ता , विनय पुरवार रामजी पुरवार , नमन पुरवार , कुलदीप पुरवार व अशोक गुप्ता के अलावा अन्य व्यापारी नेता मौजूद रहे।

About The Author

Taza Khabar

Copyright © All rights reserved. | Newsever by AF themes.