औरैया 31 मार्च *चंबल क्रिकेट लीग,फाइनल में पहुंची माधोगढ़, रामपुरा हारी*
*औरैया।* चंबल फाउंडेशन द्वारा आयोजित चंबल क्रिकेट लीग के नौवें दिन हुकुमपुरा ग्राउंड पर मैच जारी रहा. रामपुरा टीम और माधोगढ़ टीम के बीच 12-12 ओवर का सेमी फाइनल मुकाबला हुआ, माधोगढ़ टीम ने टास जीतकर फील्डिंग का फैसला किया, बल्लेबाजी करते हुए रामपुरा टीम 12 ओवर में 9 विकेट के नुकसान से महज 63 रन ही बना सकी, रामपुरा टीम की तरफ से सूरज सिंह ने सर्वाधिक 22 रन बनाए।
जवाब में उतरी माधौगढ़ टीम ने बल्लेबाजी करते हुए 7 ओवर में 6 विकेट के नुकसान से 64 रन बनाकर फाइनल में पहुंची। माधौगढ़ की तरफ से रामजी ने सर्वाधिक 15 रन बनाये। रामपुरा की तरफ से शिवा ने सर्वाधिक 3 विकेट लिए तो वहीं माधौगढ़ टीम के काजू ने सर्वाधिक 5 विकेट लिए। मैन आफ द मैच माधौगढ़ टीम के काजू रहे। हुकुमपुरा ग्राउंड पर व्यस्थापक देवेंद्र सिंह ने माधोगढ़ के कप्तान रामजी को शाल ओढ़ाकर फाइनल में पहुँचने की बधाई दी। शहीद डॉ. महेश सिंह चौहान स्मृति ट्राफी मैन आफ द मैच रहे काजू को लीग आयोजक शाह आलम राना ने प्रदान की।

More Stories
Draft Memorandum to the Chief Minister/ the Leader of Opposition*27Febuary 2026
कौशाम्बी 26 फ़रवरी 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर कौशाम्बी की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
कौशाम्बी 26 फ़रवरी 26*राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार ने लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड, कृषि यंत्र व बीज किट किया प्रदान*