औरैया 31 जुलाई *महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर की थी पति की हत्या*
*हत्यारी पत्नी व हत्यारे प्रेमी को पुलिस ने किया गिरफ्तार*
*औरैया 31 जुलाई।* सात जन्मों तक साथ देने की कसमें खाकर विवाह के बंधन में बंधने वाले पति पत्नी के रिश्ते को तार तार करने वाला एक सनसनी खेज मामला उस समय प्रकाश में आया जब एक पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की गला घोंटकर हत्या कर दी और शव हाईवे किनारे झाड़ियों में फेंक दिया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए 24 घण्टे के अंदर ही न सिर्फ मामले का खुलासा किया बल्कि हत्यारी पत्नी को उसके हत्यारे प्रेमी के साथ दबोच भी लिया।
यहां बता दें कि करीब 15 दिन पहले सदर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत मुरादगंज के पास हाईवे स्थित दीपाली रेस्टोरेंट के नजदीक झाड़ियों में एक लाश मिली थी। जिसकी शिनाख्त आशिफ के रूप में होने के बाद जिला जालौन के माधौगढ़ थानान्तर्गत सिहारी ग्राम निवासी मो. इरशाद ने मुकदमा भी दर्ज करवाया था। सदर कोतवाली में पत्रकारों को जानकारी देते हुए सीओ सिटी सुरेन्द्रनाथ यादव ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर आशिफ की पत्नी शहरबानो पुत्री मुस्ताक निवासी अशोक नगर फ्रेंड्स कालौनी इटावा व उसके प्रेमी प्रदयुम्न कुमार प्रजापति पुत्र विष्णु दयाल निवासी इम्पामऊ थाना बिधूना औरैया को मुरादगंज ओवर ब्रिज के पास से गिरफ्तार कर लिया है। दोनों ने अपना जुर्म इकबाल करते हुए बताया कि उन दोनों के बीच बीते एक साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। पति आशिफ के शक करने एवं बाधा बनने के चलते उन्होंने योजनाबद्ध तरीके से उसकी बीती 17 जुलाई को गमछे से गला घोंटकर हत्या कर दी और शव वहीं झाड़ियों में फेंक दिया। गिरफ्तार करने वाली टीम में सदर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मुकेश बाबू चौहान, महिला उपनिरीक्षक सोनी रावत के अलावा उनकी टीम रही।

More Stories
कानपुर नगर 22 फ़रवरी 26*उप जिलाधिकारी कार्यालय तहसील बिल्हौर कानपुर नगर का बूथों पर निरिक्षण
कानपुर नगर 22 फ़रवरी 26*रिचा सचान गाजियाबाद में दारोगा थीं, रात 2 बजे ड्यूटी खत्म कर बुलेट से निकलीं फिर उनके साथ दर्दनाक कांड हो गया।
पूर्णिया बिहार 22 फरवरी 26** पूर्णिया पुलिस सप्ताह: रुपौली थाना की क्रिकेट टीम ने जीता मैच*