[1/31, 3:08 PM] Ram Prakash Sharma News: *दो दिन की राहत के बाद फिर लौटी शीतलहर*
*औरैया।* 2 दिन की राहत की बात शीत लहर का प्रकोप पुनः बढ़ गया है। वही आसमान में बादल छाने से तापमान में गिरावट आई , तथा पछुआ हवाओं ने शीतलहर को एक बार पुनः बढ़ा दिया है। जिसके चलते जनमानस फिर से प्रभावित होने लगा है। पिछले दो दिनों से सूर्य देवता के दर्शन होने से तापमान में पर बढोतरी हुई थी , जिससे लोगों ने शीत लहर से राहत की सांस ली थी।
पिछले पखवाड़े में शीत लहर का प्रकोप लगातार जारी रहा जिसके चलते आम जनमानस से लेकर पशु- पक्षी भी प्रभावित हुए वही बारिश के चलते तापमान में गिरावट होने से शीत लहर का प्रकोप लगातार बना रहा। गनीमत यह थी कि पिछले पखवाड़े में पुरवइया हवाएं चल रही थी। जिससे तापमान में गिरावट के बावजूद शीतलहर अधिक प्रभावित नहीं कर रही थी। लेकिन 2 दिन की राहत के उपरांत पुनः आसमान में बादल छा जाने से जहां एक और शीत लहर फिर से लौट आई है , वही पछुआ हवाओं ने शीतलहर को बढ़ा दिया है। पल-पल बदलते मौसम के मिजाज से लोगों को रात नहीं मिल पा रही है। सर्द हवाओं एवं बादल छा जाने के कारण किसानों के चेहरों पर पुनः चिंता की लकीरें दृष्टिगोचर होने लगी हैं। क्योंकि इन दिनों किसानों की लाहा एवं सरसों के अलावा आलू एवं अन्य सब्जियों की फसल प्रभावित होने की संभावना है। यदि देव योग से पानी के अलावा ओलावृष्टि होती है तो किसानों को बड़ा नुकसान होने की प्रबल संभावना है। विकासखंड भाग्यनगर क्षेत्र के किसान शैलेंद्र कठेरिया , गिरजा शंकर , शिवराम , राम सिंह भारती , प्रमोद कुमार , रामशरन , अशोक कुमार , सुरेश चंद्र के अलावा विकासखंड औरैया क्षेत्र के किसान कन्हैया वर्मा , पप्पू शुक्ला , हिमांशु पाल , गजेंद्र सिंह व शिवदयाल आदि लोगों ने अपने वक्तव्य दिए हैं। आगे कहा कि शाम ढलते ही शीत लहर अधिक हो जाती है जिसके चलते जनमानस एवं पशु- पक्षी भी प्रभावित हो रहे हैं। विकासखंड औरैया एवं भाग्यनगर के अलावा अन्य विकास खंड सहार , बिधूना , एरवाकटरा , अछल्दा एवं अजीतमल क्षेत्रों से भी शीत लहर एवं बादल छा जाने की समाचार प्राप्त हुए हैं।
[1/31, 3:08 PM] Ram Prakash Sharma News: *रंगदारी मांगने में 5 नामजद के अलावा 60 अज्ञात को बनाया आरोपी*
*औरैया।* रंगदारी नही देने के वाद-विवाद में दो जगह हुई मारपीट के मामलों में सदर कोतवाली पुलिस ने पांच नामजद व 60 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिशे दे रही है।
आपको बताते चलें कि अर्जुन दीक्षित पुत्र शिव कांत दीक्षित ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि उनका गेस्ट हाउस कोतवाली से 10 कदम की दूरी पर है। आरोप लगाया कि करीब 6 महीने पहले शनि ठाकुर उर्फ शनि चौहान निवासी गोविंद नगर अपने साथियों के साथ गेस्ट हाउस पर आया था,और तमंचा दिखाकर 20 हजार रुपए रंगदारी मांगी थी। रंगदारी नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी थी। अर्जुन के अनुसार पिछले महीने तक रंगदारी देते आ रहे हैं। इस महीने रंगदारी नहीं दे पाई। इस पर शनिवार दोपहर लगभग सवा 3 बजे शनि ठाकुर व सूरज सिंह राजावत निवासी बरम्हूँपुर , अर्जुन पोरवाल निवासी नरायनपुर , राजदीप निवासी गांव पातेपुर , ब्रजभान उर्फ गुंडे निवासी ग्राम भरसेन समेत 50-60 अज्ञात लोगों के साथ गेस्ट हाउस पहुंच गया। आरोप है कि शनि और उसके साथियों ने अर्जुन और गेस्ट हाउस के कर्मचारियों के साथ मारपीट की है। सूरज सिंह राजावत ने फायर कर दिया। मिस हो जाने से अर्जुन बच गए , और भागकर खुद को बचाया।
रंगदारी की दूसरी शिकायत गांव रुदौली निवासी अनुराग दीक्षित ने की है। जिसमें उन्होंने बताया कि 29 जनवरी की शाम लगभग साढे 4 बजे ताऊ राजेश कुमार दीक्षित के साथ गल्ला मंडी आदत पर जा रहा था। आरोप है कि दिबियापुर रोड नरायनपुर बंबा के पास शनि ठाकुर , सूरज सिंह राजावत दुकान पर आ गए , और अज्ञात लोगों ने घेर कर तमंचा तान दिया। कहा कि 2 महीने से हफ्ता नहीं दिया है , और तमंचे की बट से मारने पीटने लगे। अनुराग और ताऊ ने एक घर में घुसकर खुद को बचाया। हमलावरो ने बाइक क्षतिग्रस्त कर दी। पुलिस ने नामजद समेत 50-60 अज्ञात के खिलाफ रंगदारी समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार ने बताया कि आरोपियों की रंगदारी के लिए गिरफ्तार करने के लिए संभावित ठिकानों पर दबिशे दी जा रही हैं।
[1/31, 3:08 PM] Ram Prakash Sharma News: *धान को मिलो में भेजने के लिए दिये गये दिशा निर्देश*
*औरैया।* जनपद भर में सरकारी धान खरीद खरीद केंद्रों पर एकत्रित धान को विधानसभा चुनाव से पहले मिलो तक पहुंचाने को लेकर खाद्य एवं विपणन विभाग के अधिकारियों ने शीघ्रता दिखाने के निर्देश दिए गए हैं। कारण है कि चुनाव में ट्रक आदि वाहनों के पाबंद किए जाने से धान मिलो तक और मिलो से चावल को सरकारी गोदामों तक पहुंचाने का संकट उत्पन्न हो सकता है। जिले में गत 28 फरवरी तक होने वाली धान खरीद को लेकर सभी 44 सरकारी खरीद केंद्रों पर जोर से किसानों से धान खरीद की जा रही है। इस बार जिले में 65400 एमटी धान खरीद का लक्ष्य दिया गया था। जिसमें अब तक 6809 किसानों से 39696.45 एमटी यानी कुल 60% धान खरीद की जा चुकी है। यही नहीं 6809 किसानों को 7701.11 लाख का भुगतान होना था। अब तक 5434 किसानों को 6020.52 का भुगतान किया जा चुका है, जो कुल 78.18% है। उधर जिले में 20 फरवरी को होने वाले मतदान को लेकर वाहनों को पाबंद किए जाने का काम भी जोरों पर चल रहा है। ऐसे में केंद्रों के माध्यम से हुई धान खरीद की को मिलो तक पहुंचाने व मिलो से तैयार चावल को सरकारी गोदामों तक पहुंचाने में होने वाली समस्याओं को सोचकर अधिकारी भी पशोपेश में दिखाई दे रहे हैं। अभी तक हुई धान खरीद में 2383.92 मेट्रिक टन धान मिलों को दिया जा चुका है। जिसमें से 1063.71 मैट्रिक टन तैयार चावल सरकारी गोदामों में जमा कराया जा चुका है। शेष चावल व धान को समय से गोदामों व धान मिलो को भेजने के दिशा निर्देश दिए गये हैं।
[1/31, 3:51 PM] Ram Prakash Sharma News: *नामांकन के साथ चुनावी सरगर्मियां में आई गर्मी*
*प्रत्याशी अपनी-अपनी विधानसभाओं में अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए मांग रहे वोट*
*औरैया।* जनपद में विधानसभा चुनाव 2022 के मद्दे नजर नामांकन प्रक्रिया जारी है , वही संबंधित विधानसभाओं के प्रत्याशी अपनी-अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए क्षेत्रों का भ्रमण कर जनता जनार्दन को अपने पक्ष में करने की कवायद कर रहे हैं। आगामी 20 फरवरी को तीसरे चक्र में औरैया जनपद की विधानसभा सुरक्षित 204 औरैया , 202 बिधूना तथा 203 दिबियापुर से भाजपा , सपा , बसपा व कांग्रेस के अलावा अन्य राजनीतिक दलों के प्रत्याशियों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। इसके बाद वह अपने समर्थकों के साथ अपनी-अपनी विधानसभा क्षेत्र में सघन प्रचार प्रसार करते हुए चुनाव जीतने की जुगत में लगे हुए हैं। चुनावी गणित में कौन पार्टी किस पर भारी रहेगी यह चुनावी नतीजे ही तय करेंगे।
विधानसभा चुनाव 2022 के लिए पुलिस की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच तीसरे चक्र की मतदान के लिए नामांकन प्रक्रिया का गत 25 जनवरी को शुभारंभ हो चुकी है। औरैया जनपद की विधानसभा सीट औरैया 204 , दिबियापुर 203 एवं बिधूना 202 में तीसरे चक्र के तहत आगामी 20 फरवरी को मतदान होना है। इसी के दृष्टिगत नियमानुसार गत 25 जनवरी से नामांकन प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। जिसमें तीनों विधानसभाओं की प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र खरीदे हुए नामांकन कर रहे हैं। शनिवार को औरैया विधानसभा 204 सुरक्षित से सपा प्रत्याशी जितेंद्र दोहरे ने अपने समर्थकों जिलाध्यक्ष राजवीर सिंह यादव , जिला महासचिव ओमप्रकाश ओझा, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष अवधेश भदौरिया , जिला मीडिया प्रभारी अमित यादव व सपा के सक्रिय नेता अनुज यादव के अलावा अन्य सपा पदाधिकारियों के साथ ककोर मुख्यालय पर अपना नामांकन दाखिल किया है। इसी तरह से औरैया सुरक्षित विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी सरिता दोहरे ने प्रांतीय सचिव अंशु तिवारी , पूर्व महासचिव डॉक्टर हरविलास कठेरिया, युवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष चंद्रशेखर अग्निहोत्री एवं महासचिव शैलेंद्र प्रजापति एडवोकेट के साथ नामांकन दाखिल किया है। जबकि दिबियापुर विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी मनोज पाल ने अपने समर्थकों के साथ नामांकन दाखिल किया। इसी तरह से बिधूना विधानसभा 202 से जन अधिकार पार्टी से संजीव कुमार ने नामांकन दाखिल किया। वही किसान मजदूर बेरोजगार संघ के प्रत्याशी अमरदीप ने विधानसभा बिधूना से अपने समर्थकों समेत मुख्यालय पहुंचकर नामांकन प्रस्तुत किया है। इसी तरह से विधानसभा दिबियापुर 203 से कांग्रेस प्रत्याशी मनोज पाल ने अपने समर्थकों समेत नामांकन पत्र दाखिल किया है। इस प्रकार से अब तक तीनों विधानसभाओं से कुल मिलाकर 11 नामांकन दाखिल किए जा चुके हैं। नामांकन के उपरांत विधानसभा बिधूना दिबियापुर एवं औरैया में प्रत्याशियों ने जनसंपर्क अभियान तेजी से शुरू कर दिया है। जिसके चलते हुए मतदाताओं से संपर्क कर रहे हैं। जनपद में चुनाव की सरगर्मियां काफी तेज हो गई है। प्रत्याशी अपनी-अपनी पार्टियों की रीत-नीत बताते हुए अपने पक्ष में मतदान करने के लिए मतदाताओं को प्रेरित कर रहे हैं , जबकि मतदाता अपनी चुप्पी साधे हुए हैं। जिससे प्रत्याशियों में उहापोह की स्थिति उत्पन्न हो रही है। इसके साथ ही विभिन्न दलों के प्रत्याशी अपनी-अपनी जीत का दावा कर रहे हैं। वर्ष 2022 के चुनाव में किसी पार्टी की लहर दिखाई नहीं दे रही है। मतदाता किस पार्टी की प्रत्याशियों को बोट सपोर्ट करते हुए ताज पहनाएंगे , यह चुनावी नतीजे ही तय करेंगे। कुल मिलाकर इन दिनों जनपद में चुनावी सरगर्मियां जोरों पर हैं।
More Stories
सागर6जुलाई25*खुरई के सिविल अस्पताल को केन्द्र सरकार से मिला गुणवत्ता प्रमाण पत्र*
लखनऊ6जुलाई25*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*
कौशाम्बी6जुलाई25*ट्रेन की चपेट में आने से अधेड़ व्यक्ति की मौत*