May 2, 2024

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

औरैया 30 सितम्बर *रामलीला में नगर प्रवेश और पुष्प वाटिका की लीला का हुआ मंचन*

औरैया 30 सितम्बर *रामलीला में नगर प्रवेश और पुष्प वाटिका की लीला का हुआ मंचन*

औरैया 30 सितम्बर *रामलीला में नगर प्रवेश और पुष्प वाटिका की लीला का हुआ मंचन*

*फफूँद,औरेया।* नगर में रामलीला मैदान में चल रहे श्री रामलीला महोत्सव के चौथे दिन गुरुवार की रात्रि नगर प्रवेश व पुष्प वाटिका की लीलाओ का मंचन किया गया।जिसमें मुख्यअथिति प्रधान राजेश पाल(कल्लू)व चंन्द्र प्रकाश पाल ने सयुक्त रूप से फीता काटकर लीला का शुभारम्भ किया। मुख्यथिति ने श्री राम दरबार की आरती उतारी ,और उन्होंने कहा कि हमे मर्यादा पुषोत्तम श्री राम के आदर्शों पर चलना चाहिए।मंचन के दौरान नगर प्रवेश की लीला का मंचन दिखाया गया।उसके बाद पुष्प वाटिका में दिखाया गया। कि गुरुजी उन्हें फूल लेने के लिए फूलवाटिका भेज देते हैं। फूलवाटिका में भगवान सुंदर-सुंदर फूल तोड़ते हैं। उसी समय जनक नंदिनी सीता जी गोरी पूजा के लिए उसी बाग में पहुंचती हैं। तभी उनकी एक सखी भगवान को देखती है और सीता जी पास जाकर बताती है कि दो राजकुमार एक श्याम और एक गोरे है, वो दोनों इतने सुंदर है कि मै उनका वर्णन नहीं कर सकती। सखी की बात सुनकर अब सीता जी भगवान के दर्शन करने के लिए जाती हैं। राम देखे शिया को और शिया राम को, चारो अंखियां लड़ी की लड़ी रह गई। इस मनोहारी दृश्य को देखकर, रामलीला पंडाल दर्शकों की तालियों से गूंज उठता है।रामलीला समिति के अध्यक्ष मानवेन्द्र पोरवाल(बब्बू दादा) ने आये हुये सभी भक्तो व अतिथियों का आभार व्यक्त किया। इस मौक़े पर अन्नी त्रिपाठी, कृपा शंकर शुक्ला, धीरू शर्मा, प्रेम गुप्ता, अनुराग तिवारी, अवधेश दुबे, राजू पांडये, नितिन तिवारी, जतिन शर्मा, श्यामू अग्निहोत्री, अमरीश पाल, अनुज, श्री प्रकाश सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

About The Author