औरैया 30 मई *बन्दरों के हमले से राष्ट्रीय पक्षी की मौत*
*फफूंद,औरैया।* नगर के मुहल्ला कायस्थान में रविवार की शाम एक पेड़ पर राष्ट्रीय पक्षी मोर बैठा था, तभी बन्दरों के झुंड ने उस पर हमला कर दिया, जिससे वह घायल होकर जमीन पर गिर गया और उसकी मौत हो गयी। जिसकी सूचना वन विभाग सहित पुलिस को दी गयी लेकिन कोई भी मौके पर नहीं पहुंचा। सोमवार की सुबह सोशल मीडिया पर खबर वायरल होने के बाद वन विभाग और पुलिस मौके पर पहुंची और मोर को बोरी में भरकर अपने साथ ले गयी।
कस्बा फफूंँद के मोहल्ला कायस्थान में सहकारी संघ के समीप भरत जी दुबे के घर के बाहर लगे पेड़ पर राष्ट्रीय पक्षी मोर बैठा था जिस पर बन्दरों ने हमला कर उसे घायल कर दिया जिससे वह जमीन पर गिर गया और उसकी मौत हो गयी। यह घटना रविवार की शाम लगभग 7 बजे की थी। जिसकी सूचना वन विभाग सहित थाने में दी गयी लेकिन मौके पर कोई भी नहीं पहुंचा पूरी रात गृह स्वामी राष्ट्रीय पक्षी मोर को कुत्तों से बचाने के लिए जागते रहे। सोमवार की सुबह शोशल मीडिया पर खबर वायरल होने के बाद वन विभाग तथा पुलिस की टीम सुबह लगभग 10 बजे मौके पर पहुंची और मोर को बोरी में भरकर अपने साथ ले गयी।

More Stories
कौशाम्बी 1 अप्रैल 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर कौशाम्बी की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
कौशाम्बी 1 अप्रैल 26*जीडी मेमोरियल पब्लिक स्कूल मंझनपुर में धूमधाम से मनाया गया वार्षिकोत्सव*
कौशाम्बी 1 अप्रैल 26*चार्ज लेते ही एसपी ने फरियादियों की समस्याओं को सुना*