औरैया 30 अगस्त *सेवानिवृत्त हुए सफाई कर्मचारी को दी भावपूर्ण विदाई*
*फफूंँद,औरैया।* मंगलवार को नगर पंचायत फफूंद से हुए चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी को नगर के हृदय वाटिका गेस्ट हाउस में सेवानिवृत्त हुए रामऔतार को नगर पंचायत कर्मियों ने भावपूर्ण विदाई दी इस मौके पर समस्त कर्मचारियों ने उन्हें फूलमालाओं से सम्मानित किया। मंगलवार को नगर के हृदय बाटिका गेस्ट हाउस में आयोजित विदाई समारोह में नगर पंचायत फफूंँद से चतुर्थ श्रेणी सफाई कर्मचारी राम औतार ने बताया है मैने अपने कार्यकाल में कभी किसी ने हमारे खिलाफ नगर पंचायत अधिकारियो को शिकायत नही की और शुरू से आखिरी तक निर्भय होकर काम किया , लेकिन आज जब सेवानिवृत्त होकर अकेला पन महसूस कर रहा हूँ। इस मौके पर अधिशाषी अधिकारी विजय सक्सेना, लिपिक मुहम्मद रिजवान, चेयरमैन प्रतिनिधि अनुराग शुक्ला, अवनीश, मुनब्बर, मनोज राठौर, विनोद यादव, राजीव, मचलू, मुब्बन, अशर्फी, सुघर सिह अनुराग, अनिल सभासद, राजेश बाल्मीकि, विशाल बाल्मीकि, राजाबाबू, प्रदीप बाल्मीकि, अजय, मनोज बाल्मीक, बाल्मीक, विनोद बाल्मीक, राम प्रसाद बाल्मीकि सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

More Stories
मथुरा 17 जुलाई 26* एसएसपी द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन परेड ग्राउंड पर अधिकारियों कर्मचारियों के साथ शारीरिक व्यायाम किया गया*
लखनऊ17जुलाई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 7 बजे की बड़ी खबरें……………….*
सुल्तानपुर17जुलाई26* युवती से घर में घुसकर मारपीट: बचाने पहुंचे शिक्षक पिता का सिर फोड़ा, 11 नामजद पर केस*