औरैया 29 दिसम्बर *गणित किट की सहायता से बच्चे सीख रहे रोचकता के साथ नए-नए कौशल कौशल*
*दिबियापुर,औरैया।* जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी चंदना राम इकबाल यादव व अजीतमल डाइट प्राचार्य गंगा सिंह राजपूत के कुशल निर्देशन में औरैया जिले में मिशन प्रेरणा के विभिन्न क्रियाकलापों के धरातलीय क्रियान्वयन हेतु राज संदर्भ समूह सदस्य सुनील दत्त राजपूत द्वारा प्राथमिक विद्यालय दिबियापुर में सहयोगात्मक पर्यवेक्षण के दौरान आइस ब्रेकिंग एक्टिविटी के तहत बच्चों को सम विषम संख्याओं का ज्ञान इन आउट विलोम शब्दों की पहचान के संबंध में शैक्षिक गतिविधि करवाए गए बच्चों के रोचकता पूर्ण सहभागिता रही। मोहम्मद अहदराम कक्षा 3, मोहम्मद उवैस कक्षा 3, अनिकेत कक्षा3, आयुष कक्षा 5, ईशु कक्षा एवं रोशनी कक्षा 5 ने आयोजित शैक्षणिक गतिविधियों में प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त किया। एसआरजी सुनील दत्त राजपूत द्वारा बच्चों का मनोबल बढ़ाने हेतु हैंडमेड प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। एवं कक्षा कक्ष में गणित शिक्षण के दौरान उम्दा प्रदर्शन करने वाले छात्रों को नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया शैक्षणिक गतिविधियों को संपन्न कराने में सहायक अध्यापक वंदना एवं सहायक अध्यापक रजनीश प्रताप सिंह ने विशेष सहयोग प्रदान किया।

More Stories
मुंबई23जून26*अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव : रचनात्मकता, संवेदना और वैश्विक संवाद का संगम
कानपुर नगर23जून26*कार्यकर्ताओं के संघर्ष, परिश्रम एवं समर्पण से भामस देश का सबसे बड़ा श्रमिक संगठन: श्रीराम
मथुरा 23 जून 26* डकैती की योजना बनाते हुए 05 अभियुक्तगण को अवैध असलाहों/उपकरणों के साथ किया गया गिरफ्तार ।*