औरैया 28 सितम्बर *भगवान श्री राम के जन्म पर अयोध्या में खुशी की लहर*
*भगवान राम के जन्म पर पंडाल में मनाया गया जश्न*
*फफूँद,औरैया।* कस्बा स्थित प्राचीन रामलीला मैदान में चल रहे श्री रामलीला महोत्सव के दूसरे दिन मंगलवार की रात्रि रावण दिग्विजय व श्री रामजन्म की लीलाओ का मंचन किया गया। भगवान श्री राम का जन्म होते ही पंडाल में जय श्री राम के नारो से गूंज उठा। पंडाल में भगवान श्री राम के जन्म की लीला को देखने के लिए रामलीला पंडाल में भक्तो की भारी भीड़ रही। कस्बा स्थित प्राचीन रामलीला मैदान में चल रहे श्री रामलीला महोत्सव के दूसरे दिन मंगलवार की रात्रि रावण दिग्विजय व श्री रामजन्म की लीलाओ का मंचन किया गया।
मुख्य अथिति वरिष्ठ समाजसेवी उधमचन्द्र अग्रवाल व पूर्व प्रधानाचार्य अमरनाथ दीक्षित ने सयुक्त रूप से फीता काटकर लीला का शुभारम्भ किया। मुख्य अथिति ने भगवान विष्णु की आरती उतारी। और उन्होंने कहा कि 152 वां गौरवशाली वर्ष चल रही रामलीला आस पास के क्षेत्रो में प्रसिध्द है। पुरानी विरासत को बनाये रखने के रामलीला कमेटी के अध्यक्ष व कमेटी के पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करता हू। मंचन के दौरान रावण दिग्विजय की लीला का मंचन दिखाया उसके बाद श्री राम जन्म प्रसंग में दिखाया गया कि राजा दशरथ अपने विकचार कर रहे हैं कि हमारे घर में कोई पुत्र नहीं है। जिसके घर में पुत्र नहीं होता वह घर अशुभ माना जाता है। इस दुख को लेकर राजा दशरथ अपने गुरु वशिष्टजी के पास जाते हैं। विशिष्ट ऋषि उन्हें वरदान देते हैं और पुत्र के लिए पुत्रेष्ठि यज्ञ कराने को कहते हैं। यज्ञ से स्वयं अग्निदेव प्रकट होकर प्रसाद देते हैं। उस प्रसाद को बराबर मात्रा में बांटकर तीनों रानियों को दिया जाता है, जिससे उनके घर चार पुत्रों की प्राप्ति होती है। ज्येष्ठ पुत्र का नाम राम, दूसरे का भरत, तीसरे का लक्ष्मण ओर चौथे भाई का नाम शत्रुध्न रखते हैं। भगवान राम का जन्म होते ही रामलीला पंडाल में जय श्री राम के नारों से गूंज उठा।राम जन्म को देखने के लिए पंडाल में भक्तो की भारी भीड़ रही।रामलीला समिति के अध्यक्ष मानवेन्द्र पोरवाल(बब्बू दादा) ने आये हुये सभी भक्तो व अतिथियों का आभार व्यक्त किया। इस मौक़े पर अन्नी त्रिपाठी, अनुराग तिवारी, अवधेश दुवे, राजू पाण्डेय, नितिन तिवारी, गीता कुशवाहा, जतिन शर्मा, श्यामू अग्निहोत्री सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
More Stories
रीवा मध्यप्रदेश14अक्टूबर25*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रीवा की कुछ बहुत ही महत्वपूर्ण खबरें
रीवा14अक्टूबर25**₹600 की बेइज़्ज़ती — दिव्यांग दीपक गुप्ता का सवाल, मंत्री जी ज़रा अपने माता-पिता से पूछिए क्या इतने में जीवन चल सकता है?**
मथुरा14अक्टूबर25*जेल में बंद कैदियों द्वारा तैयार की जा रही है मोमबत्ती व दीपक*