औरैया 28 जून *फादर एंटनी चाको ने सेंट फ्रांसिस एकेडमी औरैया में प्रधानाचार्य का कार्यभार संभाला*
*औरैया।* सेंट थॉमस एजुकेशनल एंड मेडिकल सोसायटी के अंतर्गत जसवंत नगर सेंट पीटर्स से सेंट फ्रांसिस अकैडमी औरैया में आए प्रधानाचार्य फादर एंटो का हुआ जोरदार स्वागत। फादर एंटनी चाको ने कार्यभार संभालते ही स्कूल की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाते हुए केंद्र सरकार की अमृत महोत्सव योजना को अभिभावकों और बच्चों तक पहुंचाने का सुझाव दिया तथा मिशन शक्ति के अंतर्गत बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ पर फोकस करते हुए उस पॉलिसी पर कार्य करने का भी सुझाव दिया।
प्रबंधक फादर फ्रांसिस ने *फादर एंटनी चाको* को प्रधानाचार्य पद का कार्यभार ग्रहण करवाया। जिसमें उप प्रधानाचार्या सिस्टर अनीता मैरी, स्कूल पी०आर०ओ० गौरव कुमार पोरवाल, दिवाकर सिंह चौहान, थॉमस जॉर्ज आदि अध्यापक गण उपस्थित रहे।

More Stories
उज्जैन 12सितंबर 26*बजरंग बली की शक्ति देख प्रशासन हुआ नतमस्तक, नहीं हटेगी मूर्ति*
उन्नाव 12सितंबर 26* उ0प्र0 उद्योग व्यापार संगठन के मेगा हेल्थ कैंप में डेढ़ सौ से अधिक लोगों ने उठाया स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ
गाजियाबाद 12सितंबर 26*इंदिरापुरम डी-मॉल कैफ़े में दबँगो की दबँगई ढा रही कहर