औरैया 27 नवम्बर *आगरा – लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हुआ दर्दनाक हादसा*
*एरवाकटरा,औरैया।* थाना क्षेत्र के अंतर्गत पड़ने वाले आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर आज दोपहर करीब दो बजे लखनऊ की तरफ से आ रही बैगनार अज्ञात डम्फर की चपेट में आ जाने से बैगनार सवार छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें उपचार के लिए मिनिपीजीआई सैफई ले जाया गया।
प्राप्त विवरण के अनुसार मौके पर मौजूद थानाध्यक्ष नवीन कुमार सिंह ने बताया कि एच आर 26 डी टी 5431 बैगनार सवार दो जेंट्स तीन बच्चे तथा एक महिला जिसमे चालक का नाम सीताराम पुत्र नोनू यादव निवासी कुमड़िया थाना नखनूर जिला मधुवनी बिहार निवासी लखनऊ से चलकर आगरा की ओर जा रहे थे जैसे ही वह 136 किलोमीटर बोर्ड के समीप पहुंचा कि बैगनार अनियंत्रित होकर अज्ञात डम्फर में जा घुसी जिससे बैगनार सवार सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें एम्बुलेंस की मदद से मिनिपीजीआई सैफई भेजा गया।

More Stories
पूर्णिया बिहार 11 फरवरी 26*बिहार अब केवल साहित्य और लोककला तक सीमित नहीं : मनोज बाजपेयी
पूर्णिया बिहार 11 फरवरी 26*पूर्णिया पुलिस अधीक्षक ने की अपराध समीक्षा, दिए आवश्यक निर्देश
बाँदा 10 फ़रवरी 26*थाना पैलानी पुलिस द्वारा भैस चोरी करने वाले अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार ।