औरैया 27 नवम्बर *अधिवक्ताओं ने अनशन व धरना प्रदर्शन की दी चेतावनी*
*बिधूना,औरैया।* क्षेत्राधिकार बढाये जाने की माँग को लेकर सिविल बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने अभी तक कोई सार्थक कार्यवाही न होने से खफां अधिवक्ताओं ने फौजदारी क्षेत्राधिकार को लेकर 29 नवंबर को न्यायालय परिसर में अनशन धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी है। सिविल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष उपेन्द्र त्रिपाठी ने कहा कि क्षेत्राधिकार को लेकर सिविल बार एसोसिएशन के अधिवक्ता 11 नवंबर से लगातार न्यायिक कार्य से विरत रह रहे हैं। इस बीच जिला न्यायाधीश के द्वारा उन्हें आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन भी दिया गया था। लेकिन एक पखवाड़ा बीत जाने के बावजूद भी अभी तक कोई उचित कार्यवाही नहीं की गयी है। जिससे अधिवक्ताओं में आक्रोश व्याप्त है। उन्होंने कहा कि आम सभा की बैठक में सभी अधिवक्ताओं ने 29 नवंबर को न्यायालय परिसर में ही अनशन पर बैठने का निर्णय लिया है। जिसके बारे में न्यायालय प्रशासनिक क्षेत्र औरैया एंव उच्च, न्यायालय प्रयागराज ,सचिव बार काउंसिल आफ उत्तर प्रदेश को भी अवगत करा दिया गया है। इस अवसर एसोसिएशन के महामंत्री जितेन्द्र कुमार सिंह राठौर ,पूर्व अध्यक्ष सतीश चंद्र सक्सेना ,पूर्व महामंत्री कुलश्रेष्ठ दिवेदी , देवेंद्र सिंह, अरुण कुमार सिंह भदौरिया, पूर्व महामंत्री अवनींद्र कौशिक, गंभीर सिंह शाक्य , पूर्व अध्यक्ष अनुज कुमार धनगर ,प्रशांत सिंह सेंगर, सुनील कुमार सिंहचौहान , कुलदीप शर्मा आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।
More Stories
मुजफ्फरनगर17अक्टूबर26* खालापार पुलिस की कार्रवाई: अवैध तमंचे और कारतूस के साथ हिस्ट्रीशीटर खलील गिरफ्तार,,,
मथुरा 17 अक्टूबर 26* 02 अभियुक्तगण को 02 हैरो व रुपए व चोरी की घटना में प्रयुक्त ट्रैक्टर सहित गिरफ्तार किया गया ।*
मुजफ्फरनगर17अक्टूबर 2026*लिखित आश्वासन के बाद काम पर लौटे एनएचएम संविदा कर्मी,