April 23, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

औरैया 26 अगस्त *सेंगर नदी में बहकर आया बालिका का शव*

औरैया 26 अगस्त *सेंगर नदी में बहकर आया बालिका का शव*

औरैया 26 अगस्त *सेंगर नदी में बहकर आया बालिका का शव*

*शिनाख्त न होने पर शव को पुलिस ने मोर्चरी में रखवाया*

*फफूँद,औरैया।* थाना क्षेत्र में स्थित सेंगर नदी के जुआ पुल के पास एक अज्ञात बालिका का शव अछल्दा की तरफ से बह कर आया और नदी के बीचों बीच सिमार मे फंस गया। राहगीरों के देखने पर पुलिस को सूचना दी गई, मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नदी से बाहर निकालकर शिनाख्त के लिए मोर्चरी भेज दिया है।
थाना क्षेत्र के गांव जुआ के पास से निकली सेंगर नदी के पुल के पास सिमार में एक अज्ञात बालिका का शव फस गया। पुल के पास निकल रहे राहगीरों ने शव को देखा देखते ही देखते मौके पर भारी भीड़ एकत्रित हो गई। किसी ने पुलिस को सूचना दी सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस फोर्स पहुच गया। जहां पर थाने में तैनात हैड कांस्टेबल जगदीश दुबे ने नदी में घुसकर पुलिस का फर्ज निभाते हुए शव को नदी से बाहर निकाला। शव सफेद कपड़े में लिपटा हुआ था जो कि किसी अज्ञात बालिका का है तथा जल प्रवाह किया हुआ लग रहा है।पुलिस ने शव की शिनाख्त करवाने का प्रयास किया लेकिन शव की शिनाख्त नही हो सकी,पुलिस ने शव को शिनाख्त हेतु मोर्चरी में भेज दिया है। इस सम्बंध में क्राइम इंस्पेक्टर राजपाल सिंह यादव ने बताया कि एक शव नदी में बहकर आया था शिनाख्त के लिए मोर्चरी में रखवाया गया है।

Taza Khabar