औरैया 24 सितम्बर *श्री रामलीला कमेटी ने 27 सितंबर को शिव बारात निकालने पर लगाई मुहर*
*औरैया।* श्री रामलीला कमेटी के समस्त पदाधिकारी गण और सदस्यों ने आज शनिवार 24 सितंबर 2022 को रामलीला मंच पर एक बैठक कर आगामी 27 सितंबर को बारात निकालने का निश्चय किया, और कार्यक्रम की शुरुआत भी करने के लिए चर्चा की। जिस पर आम सहमति कमेटी की 25 सितंबर से नारद मोह लीला एवं राम जन्म एवं रावण दिग्विजय का मंचन कर शुरुआत होगी। रामलीला कमेटी के अध्यक्ष ने कहा कि सभी सम्मानित सदस्य और महानुभाव यह सूचना और एक इमेज हर व्यक्ति अपने आईडी से फेसबुक और व्हाट्सएप पर मैसेज करें। जितने भी ग्रुप जिनके चल रहे हो सभी में यह मैसेज डाल दे ताकि बारात की सूचना सभी पर पहुंच जाये। बैठक के दौरान श्री राम लीला कमेटी के समस्त पदाधिकारी व सदस्य एवं कार्यकर्ता गण मौजूद रहे।

More Stories
कानपुर नगर16अगस्त26*कानपुर में 16 रुपये की सेल ने मचाई अफरा-तफरी
नई दिल्ली16अगस्त2026* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर*आज का राशिफल*
नई दिल्ली16अगस्त26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*