औरैया 24 सितंबर *ब्रिलियंट कम्प्यूटर इंस्टिट्यूट को मिला एजुकेशन एक्सीलेंस अवार्ड*
*दिबियापुर,औरैया।* जनपद औरैया के नगर दिबियापुर में संचालित स्व शिव बालक राम स्वर्णकार स्मृति शिक्षा प्रसार संस्थान एवम ब्रिलियंट कम्प्यूटर इंस्टिट्यूट को वर्ष 2020 — 21 हेतु क्वालिटी टीचिंग एवम सोशल कंट्रीब्यूशन कैटेगरी एवम आउटस्टैंडिंग परफॉर्मेंस इन वर्चुअल नॉलेज डियरिंग पैंडमिक कैटेगरी में दो अवार्ड देकर सम्मानित किया गया है । संस्था के प्रबंधक शैलेंद्र कुमार ने बताया कि संस्था को यह अवार्ड एजुकेशन एक्सीलेंस वार्ड,एडु अवार्ड संस्था, बंगलुरु में होटल ताज वेस्ट इंड में वर्चुअल माध्यम से दिया गया । उन्होंने बताया कि संस्था पिछले 14 वर्षों से पैन इंडिया में स्किल डेवलपमेंट,वोकेशनल एवम प्रोफेशनल कोर्स का संचालन एवम रोजगार के अवसर दे रही है। संस्था ने कोरोना पैंडेमिक में भी बहुत सराहनीय कार्य किए है , जिससे फलस्वरूप संस्था को दोनो अवार्ड से सम्मानित किया गया है। इस अवसर पर संस्था की ओर से आशुतोष।चतुर्वेदी,बीना त्रिपाठी,अलख साहू,अखिलेश मिश्रा,सूर्य प्रकाश,रविकांत वर्मा ने बधाई दी।

More Stories
अयोध्या4 अप्रैल 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर अयोध्या की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
ऐलनाबाद हरियाणा 4 अप्रैल 26*अंतर्राष्ट्रीय युवा कॉनक्लेव हरियाणा में शुरू: एन डी पी एफ
लखनऊ 4 अप्रैल 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 11 बजे की बड़ी खबरें……………….*