औरैया 23 अगस्त *आगनवाड़ी केंद्र औतों में आगनवाड़ी कार्यकत्रियो वॉश दिवस मनाया*
*दिबियापुर,औरैया।* मंगलवार को अछल्दा ब्लाक स्थित ग्राम पंचायत औतों के आगनवाड़ी केंद्र में आगनवाड़ी कार्यकत्री ने वॉश दिवस मनाया। आगनवाड़ी कार्यकत्री सुमन चतुर्वेदी ने आगनवाड़ी केंद्र के छोटे छोटे बच्चो को स्टेप बाई स्टेप हाथ धोने के तरीकों के बारे में बताया गया। सर्वप्रथम अपने हाथो की आस्तीन और कड़े अंगूठी निकाल दे तत्पश्चात हाथ गीले करके साबुन लगाए , फिर सुमानक के अनुसार एस से सीधा, यू से उल्टा, एम से मुट्ठी , ए से अंगूठा , एन से नाखून, के से कलाई साफ करे।फिर पानी से हाथ धुले। हाथ धुलने के बाद हाथों को कपड़े से नही पोछना है, हवा में सुखाये। हाथ को लगभग 30 सेकंड तक धुलना चाहिए। इस अवसर पर सहायिका माधुरी ने बच्चो की सहायता की।
More Stories
कौशाम्बी 3अक्टूबर 26*पाक्सो एक्ट 2012 के प्रावधानों के प्रति जागरूक करने के लिए विशेष जागरूकता अभियान*
कौशाम्बी 3अक्टूबर 2026*तहसील दिवस का लेखपालों ने किया बहिष्कार*
महोबा 3 अक्टूबर 2026*सम्पूर्ण समाधान दिवस में 73 शिकायतें पहुंचीं, तीन का मौके पर निस्तारण