औरैया 22 सितंबर *सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्रों का आवंटन समारोह किया गया*
*औरैया।* आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत स्वतंत्रता के 75 वी वर्षगांठ पर ग्लोबल साइंस क्लब विपनेट 0277 यू पी ने देशभर में 75 दूरबीन बनवा कर सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्रों का आवंटन समारोह किया। इस ऑनलाइन कार्यक्रम में विगत माह से प्रारंभ हुई दूरबीन निर्माण की प्रक्रिया में 60 एमएम तथा 50 एमएम की दूरबीन प्रतिभागियों ने अपने घर पर बैठकर बनाई। इस कार्यक्रम के आयोजक पुणे के तकनीकी एक्सपर्ट तुषार पुरोहित ने दूरदर्शी की विशेषताएं बताई। औरेया जिले में क्लब के कोऑर्डिनेटर बृजेश दीक्षित द्वारा क्लब द्वारा कराए जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी 12 प्रदेशों से जुड़े 60 –70 प्रतिभागी छात्र-छात्रा तथा शिक्षकों को दी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वैज्ञानिक डॉ० चंद्रमोहन नौटियाल ने आजादी के बाद तथा आजादी से पूर्व भारत देश के वैज्ञानिकों आर्यभट्ट से लेकर पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम के बारे में, तथा उनके कार्यों के बारे में सभी को अवगत कराया। उन्होंने कहा कि अंग्रेजों ने हमारी वैज्ञानिक धरोहर को नष्ट किया तथा आवश्यक दस्तावेज अपने साथ ले गए और उनके कार्यों को अपने नाम से प्रकाशित कर उन्हें अपना अन्वेषण बताया। यह सोचनीय प्रश्न है। सौभाग्य की बात है कि सत्येंद्र नाथ बोस के नाम पर हिग्स बोसोन कण का नामकरण कर यह माना कि भारत का ज्ञान अविस्मरणीय रहेगा। इसी प्रकार पुरातन काल में अंतरिक्ष की खोज में हमारा ज्योतिष तथा अंतरिक्ष विज्ञान पूरी दुनिया में सर्वोपरि था।सभी प्रतिभागियों को दूरबीन बनाने के प्रमाण पत्र ऑनलाइन वितरित किए गए। कार्यक्रम का संचालन आरबीडी विज्ञान क्लब के कोऑर्डिनेटर रामबाबू दीक्षित में किया।

More Stories
लखीमपुर खीरी2जून2026*3 साल के बच्चे के गले में फंसा 5,रू का सिक्का, डॉक्टरों ने बिना चीरा लगाये निकाला बाहर
लखनऊ2जून2026*मोहनलालगंज के बेटे ऋषिकांत ने उत्तराखंड में राज्य कर अधिकारी बन बढ़ाया प्रदेश का मान
कौशाम्बी2जून2026*भीषण गर्मी के चलते मधु प्रिंटिंग प्रेस की ओर से लोगों को पिलाया गया शरबत*